{"_id":"64a0858a5ab1affd4b0c7914","slug":"j-k-trade-union-leader-sampat-prakash-dies-at-86-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir : ट्रेड यूनियन नेता संपत प्रकाश का निधन, 86 की उम्र में ली अंतिम सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir : ट्रेड यूनियन नेता संपत प्रकाश का निधन, 86 की उम्र में ली अंतिम सांस
Sun, 02 Jul 2023 01:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:29 AM IST
सार
कश्मीरी पंडित प्रकाश को दोपहर में दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार को किये जाने की संभावना है।
विज्ञापन
demo pic...
विस्तार
वयोवृद्ध ट्रेड यूनियन नेता संपत प्रकाश का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। कश्मीरी पंडित प्रकाश को दोपहर में दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार को किये जाने की संभावना है।
विज्ञापन
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती और सीपीआई (एम) नेता एमवाई तारिगामी सहित राजनीतिक नेताओं ने अनुभवी ट्रेड यूनियन नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन