{"_id":"6766bcabbb34d4ad540d8d23","slug":"j-k-rehman-s-property-confiscated-terrorist-resident-of-budhal-went-to-pok-many-years-ago-to-take-weapons-t-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: रहमान की संपत्ति कुर्क, बुद्धल का रहने वाला दहशतगर्द, कई बर्ष पहले हथियारों का ट्रेनिंग लेने गया था POK","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: रहमान की संपत्ति कुर्क, बुद्धल का रहने वाला दहशतगर्द, कई बर्ष पहले हथियारों का ट्रेनिंग लेने गया था POK
Sat, 21 Dec 2024 06:33 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sat, 21 Dec 2024 06:33 PM IST
सार
पुलिस ने पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर जिया उल रहमान की राजोरी में स्थित संपत्ति को कुर्क किया, जो कई सालों पहले आतंकवादी ट्रेनिंग के लिए पीओके गया था।
विज्ञापन
रहमान की राजोरी में संपत्ति कुर्क
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई में प्रशासन ने पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर के रूप में घोषित अपराधी जिया उल रहमान की 19 मरला 5 सरसाई जमीन शुक्रवार को जब्त कर ली है। ।पुलिस अधीक्षक कोटरंका वजाहत हुसैन और तहसीलदार सैयद साहिल के नेतृत्व में पुलिस और नागरिक प्रशासन की संयुक्त टीम ने कुर्की की कार्रवाई बुद्धल पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर पर न्यायालय के आदेशों के बाद की।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति कई वर्ष पहले आतंकी ट्रेनिंग लेने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भाग गया था। आतंकी बनने के बाद वह पीओके से ही जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने में जुट गया। वह पीओके में आतंकियों को प्रशिक्षण देता रहा है। पुलिस ने एक माह पहले रहमान के परिवार से संपर्क कर आत्मसमर्पण करने के बाद मुख्य धारा में शामिल होने के लिए कहा था। कहा था कि वह कोर्ट के समक्ष पेश हो, इसके बावजूद वह वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
देश-विदेशी गतिविधियों में शामिल किसी को नहीं बख्शा जाएगा
शुक्रवार को कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने उसकी संपत्ति को कुर्क कर ली। इस कार्रवाई के जरिये पुलिस ने आतंकियों को यह संदेश दिया है कि देश विरोधी गतिविधियों में शामिल किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन