फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   J&K: Liquor bottles found in MC Bemina hostel, warning issued to students, accommodation will be canceled if f

J&K: एमसी बेमिना छात्रावास में मिली शराब की बोतलें, छात्रों को चेतावनी जारी, दोषी पाए जाने पर आवास रद्द होगा

Tue, 07 Jan 2025 12:03 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 07 Jan 2025 12:03 PM IST
सार

जीएमसी बेमिना हॉस्टल में शराब की बोतलें मिलने पर छात्रावास प्रबंधन ने छात्रों को सख्त चेतावनी दी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की घोषणा की है।

विज्ञापन
J&K: Liquor bottles found in MC Bemina hostel, warning issued to students, accommodation will be canceled if f
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता

विस्तार

बेमिना इलाके में सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) बॉयज हॉस्टल में शराब पीने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार नियमित निरीक्षण के दौरान वहां शराब की बोतलें मिलीं। शिकायतें भी मिली हैं कि हॉस्टल के कुछ छात्र नशीली दवाओं के सेवन में लिप्त हो सकते हैं।

विज्ञापन


इस पर हॉस्टल प्रबंधन ने सभी छात्रों को सख्त चेतावनी जारी की है। बॉयज हॉस्टल के वार्डन ने कहा कि शराब या नशीले पदार्थ रखने, सेवन करने या वितरित करने का दोषी पाए जाने वाले किसी भी छात्र को कड़ी सजा दी जाएगी। इसके तहत आवास को तुरंत रद्द कर दिया जाएगा और बिना किसी पूर्व सूचना के कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


वार्डन ने जोर देकर कहा कि इस तरह के उल्लंघन से न केवल संस्थान की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचता है बल्कि इसमें शामिल छात्रों का भविष्य भी खतरे में पड़ता है। नोटिस की प्रतियां कॉलेज के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई हैं, जिसमें प्रिंसिपल/डीन, चीफ वार्डन और अनुशासन समिति के सदस्य शामिल हैं। छात्रावास प्रशासन ने सभी छात्रों से अनुशासन और जिम्मेदारी के मूल्यों को बनाए रखने और शैक्षणिक और व्यक्तिगत विकास के लिए एक सुरक्षित और अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed