{"_id":"6280abcf273c6a3bf2257d29","slug":"j-k-govt-orders-inquiry-on-tear-gas-shelling-against-protesting-kashmiri-pandit-in-budgam-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: कश्मीरी पंडितों पर आंसू गैस के गोले दागने की होगी जांच, जम्मू-कश्मीर सरकार ने दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: कश्मीरी पंडितों पर आंसू गैस के गोले दागने की होगी जांच, जम्मू-कश्मीर सरकार ने दिए आदेश
Sun, 15 May 2022 01:00 PM IST
kumar गुलशन कुमार
एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 15 May 2022 01:00 PM IST
सार
कश्मीरी पंडितों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने के मामले में जम्मू कश्मीर सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। बडगाम में प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई थी।
विज्ञापन
बड़गाम में प्रदर्शन करते कश्मीरी पंडित (फाइल)
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
बडगाम में प्रदर्शन कर रहे कश्मीरी पंडितों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने के मामले में जांच की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, जम्मू कश्मीर सरकार ने इसके लिए जांच के आदेश दिए हैं। ऐसे में इसमें शामिल अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है।
बुधवार को आतंकियों ने कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद प्रदेशभर में रोष-प्रदर्शन देखा गया। खासकर घाटी में कश्मीरी पंडितों ने सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन किया था। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बारामुला-श्रीनगर हाईवे को जाम कर दिया। बडगाम में प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई थी। प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज भी करना पड़ा था। इस घटना की प्रदेश सहित देशभर में आलोचना हो रही है।