फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   J&K: After snowfall, the work of restoring electricity in Jammu and Kashmir is in its final stage, update from

J&K: बर्फबारी के बाद जम्मू-कश्मीर में बिजली बहाली का काम अंतिम चरण में, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का अपडेट

Tue, 07 Jan 2025 05:26 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 07 Jan 2025 05:26 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बताया कि बर्फबारी के बाद राज्य के बर्फीले क्षेत्रों में पुनर्निर्माण कार्य तेज गति से जारी है और बिजली आपूर्ति लगभग पूरी तरह से बहाल हो चुकी है।

विज्ञापन
J&K: After snowfall, the work of restoring electricity in Jammu and Kashmir is in its final stage, update from
उमर अब्दुल्ला, मुख्यमंत्री, जम्मू-कश्मीर - फोटो : X / @OmarAbdullah

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के बर्फीले इलाकों में बहाली का काम तेजी से जारी है और बर्फबारी के बाद बिजली आपूर्ति लगभग बहाल हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहाली के काम पर मंत्रियों, उनके सलाहकारों और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बारीकी से नजर रखी जा रही है, साथ ही कश्मीर संभागीय आयुक्त द्वारा नियमित समीक्षा की जा रही है।

विज्ञापन


अब्दुल्ला ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा जम्मू-कश्मीर के बर्फ से ढके इलाकों में बहाली का काम तेजी से जारी है। जिसे मंत्री, मेरे सलाहकार और वरिष्ठ अधिकारी करीबी निगरानी में रखे हुए हैं, और कश्मीर डिवीजनल कमिश्नर द्वारा नियमित समीक्षा की जा रही है। आज का फोकस  सड़कों और गलियों से बर्फ हटाने पर होगा। बिजली बहाली लगभग पूरी हो चुकी है, 33 केवी फीडर की 100 प्रतिशत और 11 केवी फीडर की 99 प्रतिशत बहाली हो चुकी है। कश्मीर घाटी और जम्मू संभाग के कुछ इलाकों में रविवार को भारी बर्फबारी दर्ज की गई जिसके कारण कई जगहों पर सड़कें बंद हो गई और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed