फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Indresh Kumar congratulates scientists and countrymen on the success of Chandrayaan-3

Srinagar: चंद्रयान-3 की सफलता पर इंद्रेश कुमार ने वैज्ञानिकों को दी बधाई, PoJK वापस लेने को लेकर कही यह बात

Thu, 24 Aug 2023 12:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 24 Aug 2023 12:12 AM IST
सार

इंद्रेश कुमार ने कहा कि चंद्रयान 3 की अपार सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारत विश्व को भौतिक और आध्यात्मिक दोनों प्रकार की प्रगति की राह पर अग्रसर करेगा। 

विज्ञापन
Indresh Kumar congratulates scientists and countrymen on the success of Chandrayaan-3
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर मनाया जश्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुख्य संरक्षक एवं संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने चंद्रयान 3 की सफलता को भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए महान उपलब्धि बताया है। इस बीच, इंद्रेश कुमार ने पीओजेके को भारत का हिस्सा होने का रुख दोहराया और कहा कि देश इसे वापस लेने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन


इंद्रेश कुमार ने कहा, 'गिलगित बाल्टिस्तान समेत पीओजेके हमारा हिस्सा है और हम इस हिस्से को वापस लेने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसके लिए पाकिस्तान को इसे खाली करना होगा क्योंकि इस पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है और इस क्षेत्र के लोगों को पाकिस्तान सरकार द्वारा दबाया और प्रताड़ित किया जा रहा है।'
विज्ञापन


दूसरी तरफ, श्रीनगर के हरि निवास में एकत्र हुए प्रतिनिधियों से बात करते हुए संघ नेता ने कहा कि पिछले पैंतीस वर्षों के दौरान कश्मीर को खंडहर और विनाश की ओर धकेल दिया गया था, लेकिन अब स्थिति काफी बदल गई है और चारों ओर शांति और समृद्धि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रयान की सफलता को इंद्रेश कुमार ने बढ़ते हुए नए भारत का एक और ऐतिहासिक कदम बताते हुए इसरो के वैज्ञानिकों, उनके सहयोगियों, शासन प्रशासन, प्रधानमंत्री के ठोस एवं महत्वकांक्षी नेतृत्व समेत संपूर्ण देश वासियों को हार्दिक बधाई दी है। 

इंद्रेश कुमार ने कहा कि चंद्रयान 3 की अपार सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारत विश्व को भौतिक और आध्यात्मिक दोनों प्रकार की प्रगति की राह पर अग्रसर करेगा। अभी तक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कोई देश नहीं उतरा था, हमारे वैज्ञानिकों ने लंबे परिश्रम के पश्चात वहां उतरने का पहला मान सम्मान और गौरव प्राप्त किया है। और यह कदम देश के लिए ही नहीं, सारे विश्व की मानवता के लिए ऐतिहासिक है। 

उन्होंने इसे बढ़ते हुए नए भारत का एक और ऐतिहासिक कदम बताया। संघ के वरिष्ठ नेता ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने कठोर परिश्रम से जो ऐतिहासिक उत्सव का पल हासिल किया है इसके लिए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच पूरे राष्ट्र की तरफ से कृतज्ञ हैं। बुधवार को भारत चांद के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश बना है। चंद्रयान 3 ने चांद पर पहुंचने के अपने आखिरी 25 किमी का सफर 20 मिनट में तय किया। चंद्रयान 3 का प्रक्षेपण 14 जुलाई 2023 को किया गया था।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मीडिया प्रभारी शाहिद सईद ने बताया कि चंद्रयान की सफलता के मौके पर जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में हरि निवास पर इंद्रेश कुमार के नेतृत्व में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के हजारों कार्यकर्ता जमा हुए और सफलता पर भरपूर जश्न मनाते हुए देश के नाम के जयकारे लगाए गए, राष्ट्रभक्ति के गीत गाए गए और उपलब्धि के जोश में कार्यकर्ता तालियों की गूंज के बीच खूब थिरके। 

मीडिया प्रभारी ने बताया कि नई दिल्ली में भी मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ताओं ने खूब जश्न मनाया। जश्न का यह सिलसिला मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के हजारों कार्यकर्ताओं ने विभिन्न राज्यों में भी मनाया। इस अवसर पर शाहिद ने कहा कि यह पल देश के लिए गर्व और जश्न का है, चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बना है, जो भारतीय वैज्ञानिक क्षमता और दक्षता को दिखाता है, साथ ही साबित करता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश हर क्षेत्र में मजबूत हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed