{"_id":"62b8242a2a1d9b33aa54bbf6","slug":"indian-army-organises-medical-camp-at-machhal-village-of-kupwara-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन सद्भावना: कुपवाड़ा के दूरस्थ गांव माच्छल में सेना ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों को मिला लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन सद्भावना: कुपवाड़ा के दूरस्थ गांव माच्छल में सेना ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों को मिला लाभ
Sun, 26 Jun 2022 02:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 26 Jun 2022 02:47 PM IST
सार
कुपवाड़ा के दूरस्थ क्षेत्र के गांव माच्छल में भारतीय सेना की तरफ से ऑपरेशन सद्भावना के तहत स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में करीब 221 ग्रामीणों ने भाग लिया, जिसमें 38 महिलाएं और 57 बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन
Kupwara Medical Camp
- फोटो : सेना
विस्तार
जिला कुपवाड़ा के दूरस्थ क्षेत्र के गांव माच्छल में भारतीय सेना की तरफ से ऑपरेशन सद्भावना के तहत स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें ग्रामीणों की स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें उचित स्वास्थ्य सलाह व दवाइयां दी गईं। शिविर में करीब 221 ग्रामीणों ने भाग लिया, जिसमें 38 महिलाएं और 57 बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन
शिविर में मरीजों की जांच की गई और उन्हें विशिष्ट चिकित्सा सलाह दी गई। जांच पूरी होने के बाद मेडिकल पर्चियों पर अंकित दवाओं का वितरण भी किया गया। शिविर के दौरान सरपंच और अन्य वार्ड सदस्य भी मौजूद रहे। इस दौरान शिविर का संचालन करने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। वहीं, लोगों ने इस आयोजन को खूब सराहाना की।
विज्ञापन
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि जिला के दूरस्थ गांवों में उचित चिकित्सा सुविधाओं की कमी को देखते हुए सेना की तरफ से समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाते हैं, ताकि लोगों को बुनियादी सुविधा से वंचित न रहना पड़े।
विज्ञापन