{"_id":"6874ba7d7b252e1a8e0f8ccb","slug":"in-srinagar-jammu-and-kashmir-chief-minister-omar-abdullah-alleged-that-he-was-prevented-from-going-to-the-ma-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमर अब्दुल्ला बोले: हम किसी के गुलाम नहीं, जब मर्जी होगी... हम शहीदों को श्रद्धांजलि देने यहां आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमर अब्दुल्ला बोले: हम किसी के गुलाम नहीं, जब मर्जी होगी... हम शहीदों को श्रद्धांजलि देने यहां आएंगे
Mon, 14 Jul 2025 01:36 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:36 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने आरोप लगाया कि उन्हें शहीदों के कब्रिस्तान जाकर फातिहा पढ़ने से रोका गया और घर में नजरबंद किया गया। उन्होंने सरकार से पूछा कि किस कानून के तहत उन्हें रोका गया और कहा कि वे जब चाहें शहीदों को याद करने जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और अन्य नेता
- फोटो : बसित जरगर
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आरोप लगाया है कि उन्हें और अन्य लोगों को शहीदों के कब्रिस्तान जाकर फातिहा पढ़ने से रोका गया। उन्होंने इस घटना को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा, हमें कल शहीदों के कब्रिस्तान जाकर फातिहा पढ़ने की इजाजत नहीं दी गई। सुबह से ही हमें अपने-अपने घरों में बंद रखा गया। मैंने कंट्रोल रूम को सूचित किया कि मैं वहां जाकर फातिहा पढ़ना चाहता हूं, लेकिन कुछ ही मिनटों में मेरे घर के बाहर बंकर लगा दिया गया।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा कि आज भी उन्हें वहां जाने से रोकने की कोशिश की गई। उन्होंने पूछा, आख़िर किस कानून के तहत हमें वहां जाने से रोका गया है? क्या शहीदों को याद करना अब गुनाह हो गया है?
विज्ञापन
उन्होंने दो टूक कहा, हम किसी के गुलाम नहीं हैं। जब मर्जी होगी, हम शहीदों को श्रद्धांजलि देने यहां आएंगे।
#WATCH श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "... हमें कल यहां(शहीदों के कब्रिस्तान) आकर फातिहा पढ़ने की इजाजत नहीं दी गई। सभी को सुबह अपने-अपने घरों में बंद रखा गया। मैंने कंट्रोल रूम से कहा कि मैं यहां आकर फातिहा पढ़ना चाहता हूं और मिनटों में मेरे घर के… pic.twitter.com/oVD2hexw6U
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2025