फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   hree buildings of a government school were damaged in a midnight blaze in the Brinal area of Devsar in Kulgam

J&K: कुलगाम के सरकारी स्कूल में लगी आग, तीन इमारतें जलकर खाक, छात्रों को दूसरी बिल्डिंग में किया गया शिफ्ट

Tue, 15 Jul 2025 12:22 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क कुलगाम
अमर उजाला, नेटवर्क कुलगाम Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 15 Jul 2025 12:22 PM IST
सार

कुलगाम के देवसर इलाके के ब्रिनाल में सरकारी स्कूल की तीन इमारतें आग लगने से क्षतिग्रस्त हो गईं। लगभग 150 छात्रों को दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट कर पढ़ाई जारी रखी जा रही है, जबकि आग लगने के कारणों की जांच चल रही है।

विज्ञापन
hree buildings of a government school were damaged in a midnight blaze in the Brinal area of Devsar in Kulgam
रात के अंधेरे में स्कूल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुलगाम जिले के देवसर इलाके के ब्रिनाल क्षेत्र में देर रात एक सरकारी स्कूल की तीन इमारतों में आग लगी। जोनल एजुकेशनल ऑफिसर (जीओ) देवसर गुलाम नबी डार ने मंगलवार को बताया कि देर रात स्कूल की दो इमारतें जो जीएमसी डेंजरपोरा ब्रिनाल की थीं, साथ ही एक पुरानी इमारत जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस स्कूल में लगभग 150 छात्र पढ़ाई करते हैं। फिलहाल सभी छात्रों को स्कूल की चौथी बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया है, जब तक कि उचित व्यवस्था नहीं बन जाती।
विज्ञापन


जीओ ने यह भी कहा कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने जल्द से जल्द प्रभावित इमारतों की मरम्मत और छात्रों की सुविधाओं को बेहतर बनाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed