फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   hm amit shah said Navratri puja held at Sharda Temple in Kashmir signifies return of peace

शारदा माता मंदिर में नवरात्रि पूजा: अमित शाह बोले- कश्मीर में शांति और आध्यात्मिकता की लौ फिर हो रही प्रज्वलित

Mon, 16 Oct 2023 05:14 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 16 Oct 2023 05:14 PM IST
सार

आजादी के बाद पहली बार कश्मीर के ऐतिहासिक शारदा माता मंदिर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर पूजा आयोजित की गई। गृहमंत्री अमित शाह ने इस पर खुशी जताई है।

विज्ञापन
hm amit shah said Navratri puja held at Sharda Temple in Kashmir signifies return of peace
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : पीआरओ

विस्तार

आजादी के बाद पहली बार कश्मीर के नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर स्थित टीटवाल इलाके में नवनिर्मित शारदा मंदिर में शारदीय नवरात्र की पूजा हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि यह कश्मीर घाटी में शांति की वापसी का प्रतीक है।

विज्ञापन


इस दौरान मंदिर में पंचलोहा मूर्ति प्रतिष्ठापित की गई है। इससे पहले मां शारदा की मूर्ति को कर्नाटक के श्रृंगेरी से उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा के करीब स्थित टीटवाल तक ले जाने के लिए राष्ट्र यात्रा शुरू की गई।
विज्ञापन


गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यह गहन आध्यात्मिक महत्व की बात है कि 1947 के बाद पहली बार इस वर्ष कश्मीर के ऐतिहासिक शारदा मंदिर में नवरात्रि पूजा आयोजित की गई। इससे पहले इसी चैत्र नवरात्रि पूजा की गई। शारदीय नवरात्रि पूजा के मंत्र मंदिर में गूंजे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री शाह ने कहा कि वह भाग्यशाली रहे कि उन्हें 23 मार्च 2023 को जीर्णोद्धार के बाद शारदा माता मंदिर को फिर से उद्घाटन करने का अवसर मिला। यह न केवल घाटी में शांति की वापसी का प्रतीक है, बल्कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक लौ के फिर से प्रज्वलित होने का भी प्रतीक है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed