{"_id":"6164a5028ebc3e05ef25da2e","slug":"helpline-set-up-in-kashmir-for-minorities-increased-security-in-migrant-colony","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में सुरक्षा कड़ी: अल्पसंख्यकों के लिए कश्मीर में हेल्पलाइन स्थापित, माइग्रेंट कॉलोनी में बढ़ाई गई फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में सुरक्षा कड़ी: अल्पसंख्यकों के लिए कश्मीर में हेल्पलाइन स्थापित, माइग्रेंट कॉलोनी में बढ़ाई गई फोर्स
Tue, 12 Oct 2021 02:26 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:26 AM IST
सार
टारगेट किलिंग की तह तक जाने के लिए घाटी के विभिन्न जिलों में दबिश जारी है। सात सौ से अधिक पत्थरबाजों, ओजीडब्ल्यू, जमात तथा तहरीक ए हुर्रियत के कै डर को पूछताछ के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि कश्मीर पुलिस ने पुलिस कंट्रोल रूम में एक हेल्पलाइन स्थापित की है जो इमरजेंसी के दौरान अल्पसंख्यकों तक मदद पहुंचाने के लिए है। किसी भी अल्पसंख्यक को कोई भी परेशानी है तो वह हेल्पलाइन नंबर 0194-2440283 डायल कर सकता है। पुलिस के इस प्रयास का अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों द्वारा स्वागत किया गया है।
विज्ञापन
इस बीच कश्मीर घाटी में सुरक्षा कड़ी रही। सभी संवेदनशील स्थानों पर तैनाती बढ़ाने के साथ ही आने-जाने वालों की चेकिंग की जा रही है। टारगेट किलिंग की तह तक जाने के लिए घाटी के विभिन्न जिलों में दबिश जारी है। सात सौ से अधिक पत्थरबाजों, ओजीडब्ल्यू, जमात तथा तहरीक ए हुर्रियत के कै डर को पूछताछ के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन
एनआईए के अधिकारियों ने भी कई लोगों से पूछताछ की है। वहीं, माइग्रेंट कॉलोनियों में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। कुपवाड़ा के माइग्रेंट कॉलोनी का डीसी व एसएसपी ने दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने विस्थापितों से मुलाकात कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। कॉलोनीवासियों की मांग पर सोलर लाइट भी कालोनी में स्थापित की गई है।
विज्ञापन