{"_id":"6a6ef361cd0c4495a10fac2c","slug":"heavy-rains-trigger-flash-flood-like-situation-along-srinagar-bandipora-road-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से बांदीपोरा में बाढ़ जैसे हालात: सड़कों पर पानी और लोगों की मुश्किलें बढ़ीं, यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से बांदीपोरा में बाढ़ जैसे हालात: सड़कों पर पानी और लोगों की मुश्किलें बढ़ीं, यातायात प्रभावित
Sun, 02 Aug 2026 01:06 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला, नेटवर्क बांदीपोरा
अमर उजाला, नेटवर्क बांदीपोरा
Published by: Nikita Gupta
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:06 PM IST
सार
बांदीपोरा जिले में रविवार को हुई भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए और श्रीनगर-बांदीपोरा मार्ग पर जलभराव से यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
बांदीपोरा बाढ़ जैसे हालात
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में रविवार सुबह से हो रही भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में अचानक बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई, जबकि श्रीनगर-बांदीपोरा मार्ग समेत जिले के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या देखने को मिली।
विज्ञापन
बारिश के कारण स्थानीय नालों और streams में पानी का स्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया और कई स्थानों पर नालियां उफान पर आ गईं। सड़कों के कई हिस्सों पर पानी जमा होने से यातायात की आवाजाही प्रभावित हुई और वाहन चालकों व यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में हालात का जायजा लिया जा रहा है। लगातार बारिश को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील की गई है।
विज्ञापन