फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   grenade attack on crpf convoy in srinagar two jawans injured

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में सीआरपीएफ के काफिले पर ग्रेनेड हमला, दो पुलिस जवान समेत एक नागरिक घायल

Thu, 19 Aug 2021 10:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 19 Aug 2021 10:24 PM IST
सार

आतंकियों ने सीआरपीएफ  की 23 बटालियन और पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी पर ग्रेनेड फेंका। हमले में घायल हुए पुलिस कर्मियों की पहचान जावेद अहमद और अब्दुल मजीद भट के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
grenade attack on crpf convoy in srinagar two jawans injured
भारतीय सेना - फोटो : फाइल

विस्तार

श्रीनगर के डाउनटउन के सराफ कदल इलाके में वीरवार शाम को आतंकियों ने संयुक्त नाका पार्टी पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। इसमें दो पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल हो गए। हमले के बाद आसपास के इलाकों में सुरक्षा और कड़ी करने के बाद हमलावरों की तलाश की तेज की जा रही है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, आतंकियों ने सीआरपीएफ  की 23 बटालियन और पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी पर ग्रेनेड फेंका। हमले में घायल हुए पुलिस कर्मियों की पहचान जावेद अहमद और अब्दुल मजीद भट के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


जावेद के दाहिने पैर में चोट आई है जबकि मजीद के सीने में चोट आई है। जबकि घायल नागरिक की शिनाख्त फयाज अहमद मट्टू के रूप में हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।हालांकि पुलिस की ओर से इस हमले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने कुलगाम में की एक और नेता की हत्या, घर में घुसकर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में भाजपा के विधानसभा प्रभारी की हत्या के एक दिन बाद वीरवार शाम को भी अपनी पार्टी के जोन अध्यक्ष गुलाम हसन लोन की आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। बताते हैं कि उन्होंने चार महीने पीडीपी से नाता तोड़कर अपनी पार्टी की सदस्यता ली थी।


घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया। कुलगाम में लगातार राजनीतिक कार्यकर्ताओं को निशाना बनाए जाने से दहशत है। पुलिस के अनुसार, जिले के देवसर में आतंकी अपनी पार्टी के नेता गुलाम हसन लोन के घर पहुंचे। उन्होंने गुलाम को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इसमें वह लहुलूहान होकर गिर पड़े। इसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले।

गंभीर रूप से घायल अपनी पार्टी नेता को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed