फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Garhwal University 27th Annual March 3

गढवाल विवि का वार्षिकोत्सव 27 से 3 मार्च

Mon, 06 Feb 2017 10:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 06 Feb 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
Garhwal University 27th Annual March 3
गढ़वाल विश्वविद्यालय - फोटो : file photo

गढ़वाल विवि के वार्षिकोत्सव की तिथि तय कर दी गई है। हालांकि छात्र संघ अध्यक्ष ने इस पर एतराज जताया है। तय तिथि के अनुसार 27 फरवरी से 3 मार्च तक वार्षिकोत्सव का आयोजन होगा।

विज्ञापन


सोमवार को गढ़वाल विवि के डीएसडब्लू बोर्ड की बैठक में  27 फरवरी से तीन मार्च तक वार्षिकोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। डीएसडब्ल्यू प्रो. जेपी पचौरी ने कहा 27 व 28 फरवरी को बिड़ला परिसर की अंतर संकाय सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जबकि 1 से 3 मार्च तक गढ़वाल विवि से संबद्ध महाविद्यालयों की अंतर महाविद्यालयी शैक्षणिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। वहीं छात्र संघ अध्यक्ष अंकुर रावत ने अपनी गैर मौजूदगी में तिथि नियत करने पर रोष जताया है। कहा कि वह इस संबंध में बोर्ड से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन


छात्रसंघ व डीएसडब्ल्यू बोर्ड ही पूरे वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा तय करता है। हालांकि बैठक में छात्रसंघ सहसचिव कुसुम पांडे व कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण सिंह ही मौजूद थे। वहीं बोर्ड का कहना है कि बैठक की जानकारी छात्रों को दी गई थी। बावजूद वह नहीं पहुंचे।  बैठक में  चीफ प्राक्टर प्रो. एचबीएस चौहान, डिप्टी डीएसडब्ल्यू प्रो. सुरेखा डंगवाल, डा. एसपी सती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
मुझे फोन पर बैठक के बारे में बताया गया था, लेकिन किस संबंध में बैठक है यह स्पष्ट नहीं किया गया। मैं शहर से बाहर था। इस संबंध में डीएसडब्ल्यू बोर्ड से वार्ता की जाएगी।

अंकुर रावत, छात्र संघ अध्यक्ष

 बैठक सभी छात्र संघ पदाधिकारियों की सहमति पर ही आयोजित की गई थी। बैठक की सूचना भी सभी छात्रसंघ पदाधिकारियों को दी गई थी। बावजूद इसके कुछ पदाधिकारी बैठक में नहीं पहुंचे।
जेपी पचौरी, डीएसडब्ल्यू बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed