{"_id":"58e7c1504f1c1b4c3e5b8e47","slug":"funeral-people-trapped-in-alaknanda","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम संस्कार कर रहे लोग फंसे अलकनंदा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम संस्कार कर रहे लोग फंसे अलकनंदा में
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 07 Apr 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलकनंदा किनारे स्थित घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर रहे लोगों की जान उस वक्त खतरे में पड़ गई जब जल विद्युत परियोजना के पावर हाउस से अचानक ज्यादा मात्रा में पानी छोड़े जाने से नदी का जल स्तर बढ़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस व आपदा की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रस्सों के सहारे लोगों को नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
शुक्रवार करीब ढाई बजे दिन में आईटीआई स्थित घाट पर विक्रम सिंह पुत्र कीर्ति सिंह निवासी भिताईं गांव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। अचानक जल विद्युत परियोजना कंपनी के पावर हाउस से पानी छोड़े जाने पर नदी का जल स्तर बढ़ गया, जिससे शव का अंतिम संस्कार कर रहे करीब 60-70 लोग नदी में फंस गए।
विज्ञापन
इन्हीं लोगों में से शामिल किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। प्रभारी कोतवाल जितेंद्र चौहान आपदा टीम व मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे। चौहान ने बताया कि जल पुलिस व आपदा टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रस्सों के सहारे सभी लोगों को सकुशल बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी भी प्रकार से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। जल विद्युत परियोजना की ओर से बिना सूचना पानी छोड़े जाने पर लोगों ने कड़ा आक्रोश जताया। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सभी घाटों पर हूटर लगाए जाने चाहिए, जिससे कि पानी छोड़े जाने पर सूचना मिल सके।
विज्ञापन
पानी छोड़े जाने पर हूटर बजाया जाता है। जगह जगह पर कंपनी ने सूचना बोर्ड लगाए है। हमेशा की भांति आज भी हूटर बजाया गया।
वाईआर शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी , परियोजना कंपनी