फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   full story of jammu kashmir para cricketer Amir Hussain Lone belongs to anantnag

हादसे ने छीने हाथ, पर हौसला न टूटा: अब आमिर पैरों से करते हैं गेंदबाजी, बने J&K पैरा क्रिकेट टीम के कप्तान

Fri, 12 Jan 2024 03:15 PM IST
kumar गुलशन कुमार एएनआई, जम्मू कश्मीर
एएनआई, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 12 Jan 2024 03:15 PM IST
सार

आमिर हुसैन लोन जम्मू कश्मीर के पैरा क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। उन्होंने 2013 में दिल्ली में नेशनल खेला और 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ भी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। नेपाल, शारजाह और दुबई में क्रिकेट खेल चुके हैं। एक हादसे में उन्होंने दोनों हाथ खो दिए थे।

विज्ञापन
full story of jammu kashmir para cricketer Amir Hussain Lone belongs to anantnag
आमिर हुसैन लोन बल्लेबाजी करते हुए - फोटो : ANI

विस्तार

महज आठ साल के थे आमिर हुसैन लोन जब एक हादसे ने उनके दोनों हाथ उनसे छीन लिए। लेकिन, शायद उनके अंदर के हौसले को ये हादसा भी तोड़ न पाया। उन्होंने अपने पैरों को ही अपने हाथों जितना कारगार बनाया और अब पैरों से क्रिकेट के मैदान में चौके-छक्के जड़ते हैं। साथ ही अपनी गेंदबाजी से प्रतिद्वंदी को चित भी करते हैं। वर्तमान में आमिर हुसैन जम्मू कश्मीर पैरा क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। उनकी ये कहानी प्रेरणा से भरपूर है। 

विज्ञापन


34 वर्षीय दिव्यांग खिलाड़ी आमिर दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहाड़ा के वाघामा गांव के रहने वाले हैं। आमिर 2013 से पेशेवर रूप से क्रिकेट खेल रहे हैं। एक शिक्षक ने उनकी क्रिकेट प्रतिभा को पहचाना और इस प्रतिभा को पंख दिए। उन्हें पैरा क्रिकेट से परिचित कराया। 
विज्ञापन


आमिर अपने पैरों की मदद से गेंदबाजी भी करते हैं और बल्ले को अपने कंधे और गर्दन से संतुलन बनाकर गजब की बैटिंग करते हैं। आमिर बताते हैं कि आठ साल की उम्र में उनके पिता के क्रिकेट बनाने वाले कारखाने में एक दुर्घटना में उन्होंने अपने दोनों हाथ खो दिए। वो समय याद कर उनका परिवार भावुक हो उठता है। लेकिन, आज उन्हें पैरा टीम की कप्तानी करते देख वे प्रफुल्लित भी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद भी उम्मीद नहीं खोई

उन्होंने कहा, 'दुर्घटना के बाद, मैंने उम्मीद नहीं खोई और कड़ी मेहनत की। मैं सब कुछ अपने आप कर सकता हूं और मैं किसी पर निर्भर नहीं हूं। मेरे दुर्घटना के बाद किसी ने मेरी मदद नहीं की। यहां तक कि सरकार ने भी मेरा समर्थन नहीं किया लेकिन मेरा परिवार हमेशा साथ रहा।'

बांग्लादेश के खिलाफ खेला अंतरराष्ट्रीय मैच

उन्होंने आगे बताया कि उन्हें बिना हाथों के खेलते देखकर हर कोई हैरान था। कप्तान ने कहा, 'मैंने 2013 में दिल्ली में नेशनल खेला और 2018 में मैंने बांग्लादेश के खिलाफ एक अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। उसके बाद, मैंने नेपाल, शारजाह और दुबई में क्रिकेट खेला। मुझे अपने पैरों से खेलते (गेंदबाजी) और अपने कंधे व गर्दन से बल्लेबाजी करते देख हर कोई हैरान हो जाता है।'

full story of jammu kashmir para cricketer Amir Hussain Lone belongs to anantnag
आमिर गेंदबाजी कराते हुए - फोटो : ANI
अब जहां भी क्रिकेट खेलते हैं, मिलती है तारीफ

उन्होंने क्रिकेट खेलने की ताकत देने के लिए भगवान का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि वह जहां भी क्रिकेट खेलने जाते हैं वहां उन्हें काफी तारीफ मिलती है। आमिर ने कहा, "मेरे खेल के लिए हर जगह सराहना हुई है और मुझे लगता है कि यह भगवान का शुक्र है कि मेरी कड़ी मेहनत सफल हुई क्योंकि पैरों से गेंदबाजी करना वास्तव में कठिन है लेकिन मैंने सभी कौशल और तकनीकें सीख ली हैं। मैं हर काम अपने दम पर करता हूं और मैं कर रहा हूं।'

जिंदगी के सफर पर बन रही फिल्म

आमिर ने कहा कि पिकल एंटरटेनमेंट ने उनके लिए एक फिल्म बनाई है। खिलाड़ी ने कहा, "पिकल एंटरटेनमेंट मेरे लिए एक फिल्म बना रहा है और तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी। मैं एक शो में गया था जहां विक्की कौशल भी थे और वे भी मेरी यात्रा से दंग रह गए और कहा कि वे मेरे बारे में एक फिल्म बनाएंगे।'

सचिन और विराट पसंदीदा खिलाड़ी

आमिर हुसैन लोन का कहना है कि सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली उनके और उनकी टीम के पसंदीदा खिलाड़ी हैं और अगर भगवान ने चाहा तो वे जल्द ही उनसे मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed