फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   four persons injured in Mysterious blast inside vehicle at Anantnag Larkipora areas

जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में गाड़ी में हुआ जोरदार धमाका, आठ श्रमिक झुलसे, अस्पताल में चल रहा इलाज

Wed, 27 Sep 2023 12:37 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग
अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 27 Sep 2023 12:37 PM IST
सार

अनंतनाग जिले के लरकीपोरा में संदिग्ध धमाके में आठ लोग घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस का कहना है कि इसमें किसी तरह का आतंकी एंगल नहीं देखा गया है। आगामी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
four persons injured in Mysterious blast inside vehicle at Anantnag Larkipora areas
गाड़ी में हुआ धमाका - फोटो : अर्शिद मीर

विस्तार

कश्मीर घाटी के अनंतनाग जिले के लारकीपोरा में एक गाड़ी में संदिग्ध धमाका हुआ है। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अनंतनाग के लारकीपोरा इलाके में बुधवार को वाहन के अंदर एक रहस्यमय विस्फोट हो गया। विस्फोट आज सुबह एक स्थानीय बाजार के पास हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग सकते में आ गए। तभी लोगों ने एक गाड़ी से धुएं को उड़ते हुए देखा। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। 
विज्ञापन


पुलिस और लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और अन्य वाहनों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घायलों को उपचार चल रहा है। सभी घायल प्रवासी श्रमिक हैं। विस्फोट की प्रकृति की जांच के लिए पुलिस की टीम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने बताया कि अनंतनाग में लोड कैरियर वाहन में सवार होकर श्रमिक अपने काम पर जा रहे थे। उनके साथ सीमेंट मिक्सर सेटलिंग वाइब्रेशन मशीन, पोर्टेबल जनरेटर और तेल के टिन के डिब्बे भी थे। रास्ते में अचानक धमाका हो गया। इसके चलते आठ लोग घायल हो गए। सभी की हालत स्थिर है। इसमें किसी तरह का आतंकी एंगल नहीं देखा गया है। आगामी जांच की जा रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed