फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Flood due to bursting of artificial lake in Leh

लद्दाख में कृत्रम झील फटने से बाढ़

विज्ञापन
Flood due to bursting of artificial lake in Leh
लेह के रुंबक क्षेत्र में कृ​त्रम झील फटने से आई बाढ़ में लोगों को रेस्क्यू करते बचाव दल।
लेह/जम्मू। जंस्कार नदी में ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील फटने से लद्दाख में लेह के रुंबक क्षेत्र में बाढ़ आ गई। रविवार तड़के मची तबाही में रुंबक पुल, आसपास के गांवों को जाने वाली चार मुख्य सड़कें और बड़े पैमाने पर फसलें बह गईं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन ने एनएचपीसी की निमो बाजगो बिजली परियोजना के निचले क्षेत्र में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। लोगाें से भी कहा गया है कि सिंधु नदी में कभी भी बाढ़ आ सकती है। आपदा प्रबंधन की टीमें फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने समेत सड़क संपर्क बहाली में जुट गई हैं।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लेह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनम चोसजोर ने बताया कि रुंबक गांव के पास जंस्कार नदी में कृत्रिम झील बन गई थी, जिसके अचानक फटने से बाढ़ आ गई। रविवार तड़के पानी का बहाव इतना तेज था कि रुंबक पुल समेत कई गांवों में लगी फसलों और सड़कों को बहा ले गया। रुंबक, जिंगचेन, युरुसे और रुमचुंग को मुख्य सड़क से जोड़ने वाले सड़क संपर्क कट गए हैं। अधिकारी ने बताया कि एनएचपीसी निमो बाजगो परियोजना के मुख्य अभियंता, लिकर व खल्सी के एसडीएम को अलर्ट किया गया है। सिंधु नदी में बाढ़ आ सकती है, जिसके लिए लोगाें को पहले ही सावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed