फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Engineer Rashid, lodged in Tihar Jail, will go on hunger strike today

Jammu Kashmir: तिहाड़ जेल में बंद इंजीनियर रशीद आज करेंगे भूख हड़ताल, लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

Fri, 28 Nov 2025 02:22 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 28 Nov 2025 02:22 PM IST
सार

बारामुला से सांसद शेख अब्दुल रशीद तिहाड़ जेल में बंद हैं और उन्होंने 28 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के अधिकारों और संवैधानिक उल्लंघनों के विरोध में प्रतीकात्मक भूख हड़ताल करने की घोषणा की।

विज्ञापन
Engineer Rashid, lodged in Tihar Jail, will go on hunger strike today
इंजीनियर रशीद - फोटो : ANI

विस्तार

बारामुला से निर्वाचित सांसद एवं अवामी इत्तिहाद पार्टी (एआईपी) के अध्यक्ष शेख अब्दुल रशीद उर्फ इंजीनियर रशीद ने तिहाड़ जेल नंबर-1 से लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


इसमें केंद्र सरकार पर जम्मू-कश्मीर के लोगों के सांविधानिक अधिकारों को बुलडोजर से कुचलने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने 28 नवंबर को जेल से एक दिवसीय प्रतीकात्मक भूख हड़ताल करने की घोषणा की है। एआईपी के मुख्य प्रवक्ता इनाम उन नबी ने बताया कि इंजीनियर रशीद की ओर से लिखे पत्र में उन्होंने संवैधानिक, नैतिक और राजनीतिक स्तर पर मौजूदा स्थिति की कड़ी निंदा की है। वह लिखते हैं, पूरे हिंदुस्तान के लोग उस संविधान पर फक्र करते हैं जो उनके बुजुर्गों ने दिया।
विज्ञापन


दूसरी ओर कश्मीरियों के सांविधानिक अधिकार और गारंटियां बुलडोजर से रौंदी जा रही हैं, तब यह संविधान और वी द पीपल ऑफ जम्मू-कश्मीर दोनों का मजाक उड़ाने जैसा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका चुना हुआ सांसद जेल में है। उनका राज्य टुकड़े-टुकड़े कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed