फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jammu Kashmir Encounter 4 Terrorists Killed 2 Army Soldiers Dead and 2 Injured in Accident at Shopian Encounter

Shopian Encounter: शोपियां में चार आतंकी ढेर, ऑपरेशन में लगे सैन्य वाहन पलटने से तीन जवान शहीद-पांच घायल

Thu, 14 Apr 2022 05:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 14 Apr 2022 05:47 PM IST
सार

शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए हैं, हालांकि मारे गए आतंकवादियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Encounter 4 Terrorists Killed 2 Army Soldiers Dead and 2 Injured in Accident at Shopian Encounter
शोपिया में मुठभेड़ के दौरान तैनात जवान - फोटो : संवाद

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के शोपियां में वीरवार की शाम हुई कुछ घंटे की मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के चार दहशतगर्दों को मार गिराया। मारे गए चारों स्थानीय आतंकियों से पुलवामा के मुरन से बैंक गार्ड से लूटी गई 12 बोर की राइफल समेत हथियार बरामद किए गए हैं। इसी बीच मुठभेड़ में शामिल होने जा रहा सेना का वाहन पलटने से तीन जवानों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य जवान घायल है।

विज्ञापन

आतंकियों की मौजूदगी के बाद तलाशी अभियान शुरू 

पुलिस ने बताया कि जिले के जैनापोरा इलाके के बडीगाम में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जवानों ने संयम बरतते हुए आतंकियों को आत्म समर्पण का भरपूर मौका दिया, लेकिन वे नहीं माने।

विज्ञापन

आतंकियों ने लगातार फायरिंग जारी रखी

आतंकियों ने लगातार फायरिंग जारी रखी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक के बाद एक चार आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली। पुलिस के अनुसार मारे गए आतंकियों की शिनाख्त सुगन के शौकीन अहमद ठोकर व फारूक अहमद भट, हेफकुरी के आकिब अहमद ठोकर व वसीम अहमद ठोकर के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जवानों का वाहन पलटने से तीन जवानों की मौत

पुलिस ने बताया कि चारों सुरक्षा बलों पर हमले, नागरिकों के उत्पीड़न की कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। वहीं, मुठभेड़ में शामिल होने सूमो से जा रहे 44 राष्ट्रीय राइफल्स चौगाम कैंप के जवानों का वाहन पलटने से तीन जवानों की मौत हो गई।

घटना में कुल सात जवान घायल

घटना में कुल सात जवान घायल हुए थे, जिसमें से चार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताते हैं कि कनीपोरा के पास वाहन का चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क से नीचे पलट गया। इसमें चार जवान घायल हो गए।

घायलों को शोपियां जिला अस्पताल पहुंचाया

दुर्घटना होते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को शोपियां जिला अस्पताल पहुंचाया जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। पांच अन्य घायल जवानों को सैन्य अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार चार घायल जवानों का बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है।,

गैर कश्मीरी मजदूरों की हत्या समेत छह घटनाओं में थे शामिल

आईजी विजय कुमार ने बताया कि मारे गए लश्कर आतंकी गैर कश्मीरी मजदूरों की हत्या समेत छह घटनाओं में शामिल थे। इनके साथी पुलवामा के एजाज को ट्रैक किया जा रहा है, जिसे शीघ्र ही मार गिराया जाएगा। मारे गए आतंकी शोपियां व पुलवामा के आसपास के इलाकों में सक्रिय थे।

12 बोर की राइफल छीनने में शामिल था आतंकी 

आकिब मुरन में बैंक गार्ड अब्दुल हमीद वानी को घायल कर 12 बोर की राइफल छीनने में शामिल था। पुलवामा के लिट्टर में पठानकोट के पोल्ट्री वाहन चालक धीरज दत्त व खलासी सुरिंदर सिंह, याडर में पठानकोट निवासी एक अन्य खलासी सोनू शर्मा पर हमले में शामिल था।

आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा

कहा कि आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने ऑपरेशन के दौरान कनीपोरा में पत्थरबाजी की घटना में सेना के जवानों के घायल होने की मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए कहा कि सेना के वाहन के पलटने से जवान घायल हुए थे। 
 

दो दिन में तीन पाकिस्तानी दहशतगर्दों का किया सफाया

कश्मीर घाटी में पांच दिनों में तीन पाकिस्तानी आतंकियों समेत आठ दहशतगर्दों का काम तमाम करने में सफलता मिली है। इससे पहले 11 अप्रैल को कुलगाम में पाकिस्तानी समेत दो दहशतगर्दों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था।

शोपियां में चार आतंकियों का सुरक्षा बलों ने सफाया किया

10 अप्रैल को श्रीनगर में हुई मुठभेड़ में दो पाकिस्तानी आतंकियों मो. भाई उर्फ अबू कासिम उर्फ मीर शोएब उर्फ मुदस्सिर और अबू अरसलान उर्फ खालिद उर्फ आदिल को सुरक्षा बलों ने ढेर किया था। दोनों चार अप्रैल को मायसूमा में सीआरपीएफ पर हुए हमले में शामिल थे। 14 अप्रैल को शोपियां में चार आतंकियों का सुरक्षा बलों ने सफाया किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed