फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   eight terrorist assistants of lashkar e taiba arrested in kashmir

टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़: घाटी में लश्कर के आठ आतंकी मददगार गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार व कारतूस बरामद

Sat, 19 Mar 2022 09:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 19 Mar 2022 09:46 PM IST
सार

ये लोग घाटी में सक्रिय आतंकियों तक रसद पहुंचाने, उन्हें आश्रय देने, टेरर फंडिंग के साथ युवाओं को हाइब्रिड आतंकवादियों के रूप में काम करने के लिए उकसाते थे। ये सभी आरोपी लश्कर के कमांडर रियाज अहमद डार निवासी सदरगुंड (पुलवामा) के संपर्क में थे और उसके निर्देश पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का काम कर रहे थे। 

विज्ञापन
eight terrorist assistants of lashkar e taiba arrested in kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा और शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए लश्कर-ए-ताइबा के आठ आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक पिस्तौल, मैगजीन और 40 कारतूस के बरामद किए गए हैं। पुलवामा में पकड़े गए मददगार आतंकी कमांडर रियाज अहमद के इशारों पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का काम कर रहे थे। 

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया पुलवामा में पकड़े गए छह आतंकी मददगारों की पहचना राउफ अहमद लोन निवासी लेल्हार, आकिब मकबूल भट अलूचीबाग, जावेद अहमद डार, सज्जाद अहमद डार काकापोरा, अर्शीद अहमद मीर और रमीज राजा निवासी परिगाम के रूप में हुई है। ये लोग घाटी में सक्रिय आतंकियों तक रसद पहुंचाने, उन्हें आश्रय देने, टेरर फंडिंग के साथ युवाओं को हाइब्रिड आतंकवादियों के रूप में काम करने के लिए उकसाते थे। ये सभी आरोपी लश्कर के कमांडर रियाज अहमद डार निवासी सदरगुंड (पुलवामा) के संपर्क में थे और उसके निर्देश पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का काम कर रहे थे। इनके खिलाफ काकापोरा थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, शोपियां के अलूरा गांव में पुलिस और सेना के संयुक्त नाके के दौरान दो आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान समीर अहमद भट मंजिमपोरा और मुश्ताक अहमद लोन कूटपोरा (शोपियां) के रूप में हुई है। ये दोनों लश्कर के लिए काम करते हैं। इमाम साहिब पुलिस थाने में मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed