Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Financial assistance for LPG cylinders for 15.45 lakh ration card-holding families

दिल्ली: 15.45 लाख राशन कार्डधारक परिवारों को एलपीजी सिलिंडर के लिए आर्थिक सहायता, 141.88 करोड़ हस्तांतरित

Wed, 11 Nov 2026 01:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 11 Nov 2026 01:03 AM IST
सार

मंगलवार को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 15,45,994 परिवारों के बैंक खातों में कुल 141.88 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए।

विज्ञापन
Delhi: Financial assistance for LPG cylinders for 15.45 lakh ration card-holding families
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार ने दिवाली के मौके पर करीब 15 लाख राशन कार्डधारक परिवारों को एलपीजी सिलिंडर के लिए आर्थिक सहायता दी है। मंगलवार को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 15,45,994 परिवारों के बैंक खातों में कुल 141.88 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ लाभार्थियाें को सांकेतिक चेक भी दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार ने राशन कार्डधारक परिवारों को होली और दिवाली पर एलपीजी सिलिंडर के लिए आर्थिक सहायता देने का संकल्प लिया था। त्योहारों के समय परिवारों को आर्थिक सहयोग देना और घरेलू खर्च का बोझ कम करना इस पहल का उद्देश्य है। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के अनुसार, योजना में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लाभार्थियों की पहचान, राशन कार्ड के विवरण का सत्यापन और आंकड़ों का मिलान किया जाता है। दोहरी सहायता और अनियमितताओं को रोकने के लिए निगरानी और ऑडिट की व्यवस्था भी की गई है। कार्यक्रम में सांसद बांसुरी स्वराज, कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और विधायक अभय वर्मा, जितेंद्र महाजन, कुलदीप सोलंकी व चंदन चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के मुखिया के खाते में गए पैसे
इस योजना के तहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के लाभार्थियों को 642 रुपये, जबकि अन्य राशन कार्डधारक परिवारों को 942 रुपये प्रति परिवार दिए गए। इस बार 1,24,964 परिवार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत और 14,21,030 परिवार गैर-उज्ज्वला श्रेणी में शामिल हैं। सहायता राशि परिवार के मुखिया के आधार से जुड़े बैंक खाते में सीधे भेजी गई है।


माताओं-बहनों की बचत बढ़ाना लक्ष्य : सिरसा
खाद्य आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि 15 लाख से अधिक पात्र राशन कार्डधारक परिवारों के बैंक खातों में लगभग 142 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी से भेजी गई। इससे पहले होली के अवसर पर भी पात्र परिवारों को इस योजना का लाभ दिया गया था। हमारा उद्देश्य केवल त्योहारों पर आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि महंगाई के इस दौर में परिवारों के घरेलू खर्च को कम करना, माताओं-बहनों की बचत बढ़ाना और उनके जीवन में आर्थिक राहत एवं खुशहाली लाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed