फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Degree college will be established in Srinagar: Dhan Singh

श्रीनगर में की जाएगी डिग्री कॉलेज की स्थापना: धन सिंह

Sat, 09 Jan 2021 10:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Degree college will be established in Srinagar: Dhan Singh
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. धन सिंह रावत ने श्रीनगर में जमीन उपलब्ध होने पर राजकीय महाविद्यालय के स्थापना की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यहां महाविद्यालय स्थापना होने से छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दिक्कत नहीं रहेगी।
विज्ञापन

शनिवार को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री धन सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर के मरम्मत कार्य, रंग रोगन व शौचालय निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि गढ़वाल विवि को केंद्रीय विवि का दर्जा मिलने के बाद वहां आसानी से छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं मिल पाता है। इसलिए श्रीनगर में एक डिग्री कॉलेज खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जीआईसी श्रीनगर में 50 नाली भूमि खाली है। यदि शिक्षा विभाग जमीन दे देता है, तो इसी जमीन पर डिग्री कॉलेज की स्थापना हो सकती है। इसके लिए शिक्षा विभाग से वार्ता की जाएगी। कहा कि डिग्री कॉलेज बनने से श्रीनगर समेत आसपास के छात्र-छात्राओं को 12 वीं उत्तीर्ण करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। जीआईसी में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात राज्यमंत्री ने राजकीय अन्न भंडार भक्तियाना में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत राशन कार्ड वितरित किए। इस मौके पर दायित्वधारी अतर सिंह असवाल, जीआईसी के प्रधानाचार्य स्वरुप सिंह मेहरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट, भाजयुमो प्रदेश मंत्री डा. सुधीर जोशी व पालिका सभासद अनूप बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed