फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   german ambassador mets farooq abdullah

डा. फारूक अब्दुल्ला से मिले जर्मन दूतावास

Mon, 25 May 2015 11:24 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 25 May 2015 11:24 AM IST
विज्ञापन
german ambassador mets farooq abdullah

श्रीनगर स्थित नेशनल कांफ्रेंस के संरक्षक डा. फारूक अब्दुल्ला के घर शुक्रवार को जर्मन दूतावास माइकल स्टेनिर अपनी पत्नी एलिएसे स्टेनिर के साथ उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई ऐसे मुद्दों पर चर्चा की जिससे भारत और जर्मनी के लोगों के बीच आपसी सहयोग और सहमति को बढ़ावा मिल सके। जर्मन दूतावास ने दोनों देशों के लोगों के बीच के सहयोग और आपसी सहमति वाले रिश्तों पर रोशनी डाली।

विज्ञापन


साथ ही ऐसे रिश्तों की जरूरत पर जोर डालते हुए कहा कि इन्हीं के कारण दोनों देशों के बीच बहुमुखी संबंध बने रहेंगे। इसके अलावा जर्मन दूतावास ने जम्मू कश्मीर राज्य के पर्यटन पर कहा कि वह आज तक जहां भी घूमे हैं, इससे अच्छी जगह नहीं देखी। डा. फारूक अब्दुल्ला ने राज्य के लोगों के प्रति जर्मन दूतावास के लगाव का स्वागत किया।
विज्ञापन


उन्होंने दोनों देशों के छात्रों के महत्व को लेकर भी बात की जो एक दूसरे की भाषाओं के साथ-साथ इतिहास और संस्कृति भी पढ़ रहे हैं। डा. अब्दुल्ला ने दोनों देशों के उन क्षेत्रों पर भी रोशनी डाली, जिनमें वह एक दूसरे को फायदा पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर को पर्यटन, ग्रामीण विकास और सॉलिड बेस्ड मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में जर्मनी की टेक्नोलॉजी से लाभ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जर्मन दूतावास और उनकी पत्नी को डा. अब्दुल्ला द्वारा कश्मीरी हस्तकला की पारंपरिक वस्तुएं यादगार के तौर पर भेंट की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed