फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   bear killed one and injures four in kashmir

भालुओं के हमले से एक की मौत, चार घायल

Mon, 25 May 2015 11:21 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 25 May 2015 11:21 AM IST
विज्ञापन
bear killed one and injures four in kashmir

कश्मीर घाटी में भालुओं द्वारा किए गए अलग-अलग हमलों

विज्ञापन
में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं। पहली घटना श्रीनगर के बहरी क्षेत्र हारवन के फकीर गुजरी इलाके की है, जहां मोहम्मद यासीन फमदा (35) की उस समय मौत हो गई जब वह नजदीक के जंगलों में अपने मवेशी लेकर गया था।

इस बीच अचानक उस पर भालू ने हमला कर दिया। इस घटना को लेकर हारवन पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा मृतक के शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवार वालों को सौंप दिया गया। वहीं एक और घटना के दौरान भालू ने हमला कर दक्षिणी कश्मीर के अहलन कुकरनाग इलाके के रहने वाले मोहम्मद लतीफ चौहान और बशीर अहमद चौहान को घायल कर दिया।

घायलों को पीएचसी कुकरनाग में भर्ती कराया गया। इसके अलावा एक और भालू ने उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के चेक फिरोजपुर टंगमर्ग के रहने वाले आल्यास खान और द्रंग के रहने वाले मोहम्मद सुलतान खटाना को जंगलों में हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed