{"_id":"62020421d98598564350a4cd","slug":"cooking-training-being-given-to-youth-in-srinagar-under-hunar-se-rozgar-tak-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: युवा सीख रहे खाना पकाने का हुनर, मिल रही फ्री ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: युवा सीख रहे खाना पकाने का हुनर, मिल रही फ्री ट्रेनिंग
Tue, 08 Feb 2022 11:31 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:31 AM IST
सार
श्रीनगर में 'हुनर से रोजगार तक' योजना के तहत युवाओं को खाना पकाने की निशुल्क ट्रेनिंग दी जा रही है। यहां से प्रशिक्षण हासिल कर युवा खुद के लिए रोजगार के अवसर बना पाएंगे।
विज्ञापन
कुकिंग ट्रेनिंग हासिल कर रहे युवा - फोटो- ANI
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में 'हुनर से रोजगार तक' योजना के तहत युवाओं को नए कौशल सिखाए जा रहे हैं। इसी के तहत श्रीनगर के होटल प्रबंधन संस्थान में युवाओं को खाना पकाने की फ्री ट्रेनिंग दी जा रही है। इसमें युवा अलग-अलग रेसिपी बनाना सीख रहे हैं, ताकि वे आगे चल कर इस हुनर से अपने लिए रोजगार भी शुरू कर सकें।
विज्ञापन
युवा इस योजना के तहत देश सहित प्रदेश के पकवानों को बनाने में महारत हासिल कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान एक ट्रेनी ने बताया कि ये कोर्स मुफ्त में करवाया जा रहा है। उन्होंने यहां कई पकवान बनाए हैं। ट्रेनी ने कहा कि सभी युवाओं को ये कोर्स करना चाहिए, ताकि वे आगे चलकर अपना खुद का बिजनेस या रेस्टोरेंट शुरू कर सकें।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में उद्योग लगाने वालों को एक ही खिड़की पर मिलेंगी 130 सेवाएं
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने निवेशकों को प्रदेश में लाने के लिए जम्मू-कश्मीर एकल खिड़की क्लीयरेंस प्रणाली पोर्टल का शुभारंभ किया। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय पोर्टल के साथ जुड़ने वाला देश का पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। अब प्रदेश में उद्योग लगाने के इच्छुक निवेशकों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। निवेशकों को एक ही खिड़की पर 130 औद्योगिक सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अजय पंडित की हत्या की सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट में याचिका, नोटिस जारी, एक माह में मांगा जवाब
जल्द 160 से ज्यादा सेवाओं का मिलेगा लाभ
मनोज सिन्हा ने कहा कि इस साल 160 से ज्यादा सेवाओं को एकीकृत कर दिया जाएगा। अब वैश्विक निवेशक अपने प्रस्तावों को राष्ट्रीय पोर्टल के जरिए अनुमोदित करा सकते हैं। प्रशासन कम से कम नियमों का बोझ डालकर ईज ऑफ डूइंग बिजनेस व ईज ऑफ लिविंग की दिशा में काम कर रहा है।
बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
उप राज्यपाल ने कहा कि उनका प्रशासन जम्मू-कश्मीर को घरेलू और विदेशी कंपनियों की साझेदारियों के एक साल से जोड़ रहा है। प्रदेश में औद्योगिक सुधार कार्यक्रम व नीतियों से विभिन्न सेक्टर में 70 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव एक साल में मिलने की उम्मीद है। रियल एस्टेट, बागवानी व पर्यटन क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, ताकि रोजगार के अवसर सृजित हो सकें।