फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Cooking training being given to youth in Srinagar under Hunar se rozgar tak scheme

श्रीनगर: युवा सीख रहे खाना पकाने का हुनर, मिल रही फ्री ट्रेनिंग

Tue, 08 Feb 2022 11:31 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 08 Feb 2022 11:31 AM IST
सार

श्रीनगर में 'हुनर से रोजगार तक' योजना के तहत युवाओं को खाना पकाने की निशुल्क ट्रेनिंग दी जा रही है। यहां से प्रशिक्षण हासिल कर युवा खुद के लिए रोजगार के अवसर बना पाएंगे।

विज्ञापन
Cooking training being given to youth in Srinagar under Hunar se rozgar tak scheme
कुकिंग ट्रेनिंग हासिल कर रहे युवा - फोटो- ANI - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में 'हुनर से रोजगार तक' योजना के तहत युवाओं को नए कौशल सिखाए जा रहे हैं। इसी के तहत श्रीनगर के होटल प्रबंधन संस्थान में युवाओं को खाना पकाने की फ्री ट्रेनिंग दी जा रही है। इसमें युवा अलग-अलग रेसिपी बनाना सीख रहे हैं, ताकि वे आगे चल कर इस हुनर से अपने लिए रोजगार भी शुरू कर सकें। 

विज्ञापन

युवा इस योजना के तहत देश सहित प्रदेश के पकवानों को बनाने में महारत हासिल कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान एक ट्रेनी ने बताया कि ये कोर्स मुफ्त में करवाया जा रहा है। उन्होंने यहां कई पकवान बनाए हैं। ट्रेनी ने कहा कि सभी युवाओं को ये कोर्स करना चाहिए, ताकि वे आगे चलकर अपना खुद का बिजनेस या रेस्टोरेंट शुरू कर सकें।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में उद्योग लगाने वालों को एक ही खिड़की पर मिलेंगी 130 सेवाएं
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने निवेशकों को प्रदेश में लाने के लिए जम्मू-कश्मीर एकल खिड़की क्लीयरेंस प्रणाली पोर्टल का शुभारंभ किया। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय पोर्टल के साथ जुड़ने वाला देश का पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। अब प्रदेश में उद्योग लगाने के इच्छुक निवेशकों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। निवेशकों को एक ही खिड़की पर 130 औद्योगिक सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अजय पंडित की हत्या की सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट में याचिका, नोटिस जारी, एक माह में मांगा जवाब


जल्द 160 से ज्यादा सेवाओं का मिलेगा लाभ
मनोज सिन्हा ने कहा कि इस साल 160 से ज्यादा सेवाओं को एकीकृत कर दिया जाएगा। अब वैश्विक निवेशक अपने प्रस्तावों को राष्ट्रीय पोर्टल के जरिए अनुमोदित करा सकते हैं। प्रशासन कम से कम नियमों का बोझ डालकर ईज ऑफ डूइंग बिजनेस व ईज ऑफ लिविंग की दिशा में काम कर रहा है। 

बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
उप राज्यपाल ने कहा कि उनका प्रशासन जम्मू-कश्मीर को घरेलू और विदेशी कंपनियों की साझेदारियों के एक साल से जोड़ रहा है। प्रदेश में औद्योगिक सुधार कार्यक्रम व नीतियों से विभिन्न सेक्टर में 70 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव एक साल में मिलने की उम्मीद है। रियल एस्टेट, बागवानी व पर्यटन क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, ताकि रोजगार के अवसर सृजित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed