फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Congress burnt effigy of Vanshidhar Bhagat

कांग्रेस ने फूंका वंशीधर भगत का पुतला

Wed, 06 Jan 2021 10:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Congress burnt effigy of Vanshidhar Bhagat
श्रीनगर गोला पार्क में प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते काग्रेंसी - फोटो : SHRINAGAR
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पर अभद्र टिप्पणी से नाराज कांग्रेसजनों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत का पुतला फूंका। इससे पूर्व कांग्रेसजनों ने भगत के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन

बुधवार को यहां श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति धर्मशाला में हुई शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा कि कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ आक्रामकता से चुनाव प्रचार करेंगे। और कांग्रेस की विजय के लिए जी जान लगाकर कार्य करेंगे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि उन्होंने एक नारी के प्रति इस तरह के अपशब्द कह कर पूरे नारी समाज को अपमानित किया है। नेता प्रतिपक्ष सदन में पक्ष व विपक्ष की ओर से सबसे वरिष्ठ व नारी समाज की प्रतिनिधि हैं। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य वीरेंद्र सिंह नेगी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना रावत, मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी, नपा सभासद संजय फौजी, विनोद मैठाणी, सुधांशु नौडियाल, हीरा लाल जैन, सेवादल उपाध्यक्ष हीना व रणजीत सिंह धनाई आदि मौजूद थे। बैठक के पश्चात उन्होंने गोला पार्क में वंशीधर के पुतले को आग के हवाले करते हुए भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed