फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Cold conditions intensifies in Kashmir IMD forecasts spells of wet weather in next few days Srinagar

घाटी में ठंड का कहर: कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, श्रीनगर में तापमान माइनस 3.2 डिग्री दर्ज

Sat, 17 Jan 2026 02:05 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 17 Jan 2026 02:05 PM IST
सार

कश्मीर में ठंड  बढ़ गई है, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में घाटी के ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Cold conditions intensifies in Kashmir IMD forecasts spells of wet weather in next few days Srinagar
शोपियां में जलस्रोत जमने लगे हैं। इससे स्थानीय लोगों के साथ पशु-पक्षियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर घाटी में ठंड की बढ़ गई है और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में खासकर घाटी के ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी के दौरों की संभावना जताई है।

विज्ञापन


श्रीनगर में शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन के माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस से कम है। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सबसे ठंडा मौसम रहा, जहां तापमान माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा।
विज्ञापन


पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग में माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोनमर्ग में शुक्रवार को  बर्फबारी हुई और तापमान माइनस 2.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। काजीगुंड में तापमान माइनस 3.4 डिग्री, कोकरनाग में माइनस 2 और कुपवाड़ा में माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर घाटी चिल्ले कलां के दौर से गुजर रही है, जिसमें रात का तापमान अक्सर शून्य से कई डिग्री नीचे चला जाता है और बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है। यह अवधि 21 दिसंबर से शुरू होकर 30 जनवरी तक चलेगी, जिसके बाद चिल्ले-खुरद और चिल्ले-बच्चा शुरू होंगे।


मौसम विभाग ने बताया कि आगामी कुछ दिनों में लगातार पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर को प्रभावित करेंगे। 18 और 19 जनवरी को ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है, जबकि 19 और 20 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 21 जनवरी को कुछ ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी के बाद 25 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी। 23 से 24 जनवरी के बीच चेनाब घाटी, पिर-पंजाल और दक्षिण कश्मीर के जिलों में भारी बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed