फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   CM Omar said the cabinet expansion will take place after August 15.

Jammu Kashmir: कब होगा उमर कैबिनेट का विस्तार? सीएम ने बताया टाइमलाइन, बोले- 'चिंता की बात नहीं'

Tue, 11 Aug 2026 03:00 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 11 Aug 2026 03:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने साफ किया कि जम्मू-कश्मीर में कैबिनेट विस्तार 15 अगस्त के बाद होगा और इसे लेकर किसी तरह की चिंता की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
CM Omar said the cabinet expansion will take place after August 15.
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : एजेंसी

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल (कैबिनेट) विस्तार को लेकर छाई धुंध मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को साफ कर दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कैबिनेट का विस्तार जरूर होगा, लेकिन यह प्रक्रिया 15 अगस्त के बाद ही आगे बढ़ेगी। श्रीनगर में पत्रकारों की ओर से मंत्रिमंडल विस्तार के समय पर पूछे गए सवाल के जवाब में उमर ने चुटीले अंदाज में कहा, अरे नहीं नहीं, 15 अगस्त से पहले तो बिल्कुल नहीं। यह उन मंत्रियों के साथ बड़ी ज्यादती होगी जिनके नाम स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देने की सूची में गए हैं और वे अपनी तकरीर (भाषण) तैयार कर रहे हैं। उन्हें अपनी तकरीर करने दीजिए, उसके बाद ही इस पर बात करेंगे।

विज्ञापन


उमर से जब दोबारा पूछा गया कि क्या विस्तार की उम्मीद की जाए तो उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा, बिल्कुल होगा। जब केंद्र में मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा महीनों चलती है तो वहां कोई नहीं पूछता, लेकिन यहां आप लोगों को ज्यादा फिक्र है। चिंता की बात नहीं है, कैबिनेट विस्तार अपने समय पर हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed