{"_id":"682c287443b38926670c6de6","slug":"chief-minister-omar-abdullah-is-looking-at-the-upcoming-shri-amarnath-yatra-as-a-big-opportunity-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा बर्फानी से उम्मीदें: सीएम उमर अब्दुल्ला को अमरनाथ यात्रा से आस; घाटी में फिर लौटेगा पर्यटकों का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा बर्फानी से उम्मीदें: सीएम उमर अब्दुल्ला को अमरनाथ यात्रा से आस; घाटी में फिर लौटेगा पर्यटकों का भरोसा
Tue, 20 May 2025 12:30 PM IST
निकिता गुप्ता
अजीम यूसुफ, अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अजीम यूसुफ, अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Tue, 20 May 2025 12:30 PM IST
सार
आतंकी हमलों और पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित कश्मीर के पर्यटन उद्योग को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला श्री अमरनाथ यात्रा से फिर से संजीवनी मिलने की उम्मीद जता रहे हैं। उनका मानना है कि यात्रा के सफल आयोजन के बाद पर्यटकों का भरोसा लौटेगा।
विज्ञापन
बाबा अमरनाथ यात्रा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आगामी श्री अमरनाथ यात्रा को एक बड़े मौके के रूप में देख रहे हैं। प्रदेश में पर्यटकों की वापसी के लिए वे बार-बार दोहरा रहे हैं कि श्री अमरनाथ यात्रा के सकुशल संपन्न होने के बाद पर्यटकों का भरोसा फिर लौटेगा। मुख्यमंत्री का ये भी कहना है कि यात्रा के समाप्त होने के बाद ही पर्यटन उद्योग को मजबूती देने के प्रयास शुरू किए जाएंगे।
बायसरन में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से कश्मीर का पर्यटन उद्योग बुरी तरह से प्रभावित हुआ। रही सही कसर पाकिस्तान की गोलाबारी ने पूरी कर दी। एक पूरा का पूरा सीजन खराब हो गया। सात मई से 12 मई तक उड़ानें बंद रहीं। सीजफायर के बाद उड़ानें शुरू हुईं, तो पर्यटक आने शुरू हुए। इनमें अधिकतर ऐसे पर्यटक हैं, जिनकी पहले से बुकिंग थी। इससे हालात सामान्य होने लगे, मगर होटल कारोबारियों के अनुसार नई बुकिंग फिलहाल नहीं हो रही है। अब श्री अमरनाथ यात्रा पर सबकी नजर है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन