फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   change the perception of girls

‘लड़कियों के प्रति धारणा बदलें’

Tue, 03 Nov 2015 01:47 AM IST
श्रीनगर, अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 Nov 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
change the perception of girls

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने समाज से प्रगतिशील बनने और लड़कियों के प्रति अपनी धारणा बदलने का आग्रह करते हुए कहा कि वह राष्ट्र विकसित नहीं हो सकते, जब तक लिंग के आधार पर बच्चों के बीच भेदभाव करना बंद न करें। उन्होंने कहा कि लड़कियों को भी लड़कों के समान ही आर्थिक सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार चाहिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सोमवार को श्रीनगर के एसकेआईसीसी में लाडली बेटी योजना को औपचारिक तौर पर शुरू करने के बाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लड़कियों में भी हमारी उम्मीदों को पूरा करने का जज्बा है। इसलिए लड़कियों को भी खेल के मैदान उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


कमजोर वर्गों के लिए आसरा नामक बीमा योजना की शुरुआत भी की। कार्यक्रम के दौरान पीडीपी अध्यक्ष और सांसद महबूबा मुफ्ती, बागवानी मंत्री एआर वीरी, आरएंडबी मंत्री अल्ताफ अहमद बुखारी, समाज कल्याण मंत्री बाली भगत, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रोफेसर अमिताभ मट्टू के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के लालन-पालन को मुश्किल काम बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडली बेटी योजना गरीब परिवारों में पैदा होने वाली बच्चियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगी। ययह योजना उनके लिए राहत लेकर आई है, जिनके लिए दो वक्त की रोटी कमाना भी मुश्किल है। लाडली बेटी योजना के लाभार्थियों के बीच पासबुक और पंजीकरण प्रमाण पत्र वितरित किए। 


महबूबा मुफ्ती ने भी योजना शुरू होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन है। उन्होंने कहा कि बेशक लोग सांकेतिक तौर पर लिंग समानता की बात करते हैं लेकिन लड़कियों के प्रति दुनिया की सोच आज भी पुरानी ही है। उन्होंने जोर दिया कि लाडली बेटी और आसरा योजना के दायरे में ज्यादा से ज्यादा  परिवारों को शामिल करने के लिए संबधित परिवारों की अधिकतम आय का दायरा 75 हजार से बढ़ाकर एक लाख किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed