फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Central security agencies saying that Srilanka suicide bombers had not come to Kashmir

केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने किया दावा, श्रीलंका में आत्मघाती हमले करने वाले कश्मीर नहीं आए थे

Sun, 05 May 2019 03:49 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: देव कश्यप Updated Sun, 05 May 2019 03:49 AM IST
विज्ञापन
Central security agencies saying that Srilanka suicide bombers had not come to Kashmir
श्रीलंका में बम धमाके - फोटो : social media

श्रीलंका में ईस्टर संडे पर आत्मघाती हमलों को अंजाम देने वाले आतंकियों में से कोई कश्मीर आया था, इस बात के कोई साक्ष्य नहीं हैं। यह दावा केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने किया है। दरअसल श्रीलंका के सेना प्रमुख की ओर से दावा किया था कि हमलों को अंजाम देने वाले कश्मीर गए थे। आत्मघाती आतंकी हमलों को अंजाम देने वाले हमलावरों में से कुछ ने प्रशिक्षण तथा दूसरे विदेशी संगठनों के साथ संपर्क बनाने के लिए कश्मीर और केरल का दौरा किया।

विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी हमलों के बाद आव्रजन दस्तावेजों की दोबारा से जांच की गई। इसमें इस बात का पता चला कि किसी हमलावर ने कश्मीर का दौरा नहीं किया था।
विज्ञापन


इस साल करीब एक दर्जन श्रीलंकाई नागरिक कश्मीर घाटी आए थे। 21 अप्रैल को श्रीलंका में तीन चर्चों और तीन लग्जरी होटलों में आत्मघाती हमलों के बाद उनके दस्तावेजों की जांच की गई। हालांकि, इस बात की संभावना हो सकती है कि हमलावर छद्म नाम से राज्य में आएं हों। उन्होंने कहा कि यदि श्रीलंका कुछ साक्ष्य साझा करे तो जमीनी स्तर पर इसकी पुष्टि की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed