फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   BJP supporters opened at midnight jam.

भाजपा समर्थकों ने आधी रात में खोला जाम

Mon, 13 Feb 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 13 Feb 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन

देवप्रयाग विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत डागर पट्टी के चौकी गांव में कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच हुए विवाद में भाजपा जिला पंचायत सदस्य चंद्रपाल सिंह की ओर से दोषियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई है।

विज्ञापन


तहसीलदार कीर्तिनगर शंकर लाल चौरासिया की ओर से शिकायती पत्र लिए जाने के बाद भाजपा समर्थकों ने रविवार मध्यरात्रि में जाम खोला।

दुगड्डा-सौड़ू-पिपलीधार मोटर मार्ग पर रविवार को चौकी डागर गांव में वाहनों के आड़ा-तिरछा खड़ा करने के मामले में कांग्रेस प्रत्याशी मंत्री प्रसाद नैथानी और भाजपा प्रत्याशी विनोद कंडारी के समर्थकों में बोलचाल हो गई थी। आरोप है कि नैथानी के सुरक्षा कर्मी ने टैक्सी ड्राइवर सुरेंद्र नेगी को थप्पड़ मार दिया, जिससे नाराज लोगों ने जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची रेगुलर पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन लोग माफी की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन


रात को मौके पर पहुंचे  तहसीलदार चौरासिया को भाजपा जिला पंचायत थाती डागर चंद्रपाल सिंह ने लिखित शिकायत दी। तहसीलदार की ओर से शिकायत उच्च स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन मिलने समर्थक शांत हुए। उन्होंने रविवार में मध्य रात्रि लगभग 12.00 बजे जाम खोल दिया। तहसीलदार चौरसिया ने बताया कि शिकायती पत्र रिटर्निंग आफिसर को भेज दिया गया है। साथ ही क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक को जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद को लेकर प्रजामंडल पार्टी के देवप्रयाग सीट प्रत्याशी समीर रतूड़ी ने कहा कि उन्होंने पूर्व मेें स्थानीय प्रशासन को पत्र भेजकर नैथानी के सुरक्षा कर्मी को हटाने की मांग की थी। उक्त सुरक्षा कर्मी स्थानीय होने की वजह से चुनाव में अपने पद का प्रभाव डाल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed