फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   BJP's ruckus in Jammu and Kashmir Assembly against special status of the state, MLAs thrown out

Srinagar : जम्मू-कश्मीर विधानसभा में राज्य के विशेष दर्जे के खिलाफ भाजपा का हंगामा, विधायक बाहर निकाले

Sat, 09 Nov 2024 12:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 Nov 2024 12:59 AM IST
सार

विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के 12 विधायकों और लंगेट विधायक शेख खुर्शीद को बाहर निकालने का आदेश दिया। बाहर निकलने के बाद भाजपा ने समानांतर विधानसभा का संचालन किया और लोगों के मुद्दों की सुनवाई की।

विज्ञापन
BJP's ruckus in Jammu and Kashmir Assembly against special status of the state, MLAs thrown out
जम्मू कश्मीर विधानसभा - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भाजपा विधायकों ने राज्य को विशेष दर्जे के प्रस्ताव के विरोध में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन हंगामा किया। विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के 12 विधायकों और लंगेट विधायक शेख खुर्शीद को बाहर निकालने का आदेश दिया। बाहर निकलने के बाद भाजपा ने समानांतर विधानसभा का संचालन किया और लोगों के मुद्दों की सुनवाई की।

विज्ञापन

विज्ञापन

शुक्रवार को जैसे ही सुबह 10 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष के नेता सुनील शर्मा खड़े हुए और प्रस्ताव को लेकर बोलने लगे। इस पर सत्ता पक्ष के नेताओं ने विरोध जताया । इसी बीच भाजपा के अन्य विधायक अपनी जगह पर खड़े हो गए और विधायकों ने ''पाकिस्तानी एजेंडा नहीं चलेगा'', "पीसी हाय हाय", "अलगाववादी हाय हाय" के नारे लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा में तनाव उस समय नाटकीय रूप से बढ़ गया जब पीडीपी विधायक फैयाज मीर ने अन्य नेताओं - सज्जाद लोन, शेख खुर्शीद और वहीद पर्रा के साथ मिलकर एक बैनर फहराया जिस पर लिखा था, “हम अनुच्छेद 370 की बिना शर्त बहाली चाहते हैं।” इसके बाद भाजपा विधायकसदन के वेल में कूद पड़े और विपक्षी नेताओं से भिड़ गए।

विधानसभा में अराजक स्थिति पैदा हो गई। स्पीकर अब्दुल रहीम राथर ने मार्शलों को आदेश दिया कि इन लोगों को बाहर निकाला जाए। मार्शलों ने भाजपा के 12 विधायकों को बाहर निकाल दिया। इसके अलावा शेख खुर्शीद भी बाहर निकाल दिए गए। शाम लाल शर्मा को मार्शलों ने गोद में उठाकर बाहर निकाला।


सदन में होती रही नारेबाजी
इसके बावजूद भी स्थित शांत नहीं हुई। बाकी के भाजपा नेताओं द्वारा सदन में नारेबाजी जारी रखी। उनके द्वारा "भारत माता की जय", "जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है", "पाकिस्तानी एजेंडा नहीं चलेगा", "अलगाववादी एजेंडा नहीं चलेगा", "संविधान की रक्षा कौन करेगा हम करेंगे", "मार्शल लॉ नहीं चलेगा" जैसे नारे लगाए। इसपर स्पीकर ने उन्हें कहा, "उचित व्यवहार करें, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" बता दें कि इसके तुरंत बाद 11 अन्य भाजपा विधायक विरोध में सदन से बाहर चले गए। इसके बाद सदन का काम सामान्य रूप से चलता रहा है। उप राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में मौजूद नेता बोलते रहे।

शाम सात बजे तक चली सदन की कार्रवाई
विधानसभा के पांच दिवसीय सत्र का शुक्रवार को अंतिम दिन था। पहली बार मध्याह्न एक बजे सदन स्थगित किया गया। इसके बाद कार्रवाई 2.30 बजे दोबारा शुरू की गई। राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के संबोधन के बाद सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed