भारत जोड़ो यात्रा: राहुल की सुरक्षा में चूक पर जम्मू कश्मीर पुलिस ने दी सफाई, जानें क्या कहा
जम्मू कश्मीर पुलिस ने कहा है कि सुरक्षा में जरा भी चूक नहीं हुई है। इसके लिए व्यपाक बंदोबस्त थे। बड़ी भीड़ के लिए यात्रा के आयोजकों ने सूचित नहीं किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल गांधी की सूरक्षा में चूक को लेकर जम्मू कश्मीर पुलिस एक के एक तीन ट्वीट कर सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखा है। कश्मीर जोन पुलिस की तरफ से हुए ट्वीट में कहा है कि सुरक्षा में जरा भी चूक नहीं हुई है। इसके लिए व्यपाक बंदोबस्त थे। बड़ी भीड़ के लिए यात्रा के आयोजकों ने सूचित नहीं किया था।
पहले उन्होंने ट्वीट में उन्होंने लिखा, ' यात्रा के मार्ग की ओर केवल आयोजकों द्वारा पहचाने गए अधिकृत व्यक्तियों और तलाशी लेने वाली भीड़ को अंदर जाने की अनुमति दी गई थी। यात्रा के आयोजकों और प्रबंधकों ने बनिहाल से यात्रा में शामिल होने वाले लोगों की बड़ी भीड़ के बारे में सूचित नहीं किया, जो शुरुआती में ही उमड़ पड़ा था।
एक अन्य ट्वीट में कहा, 'सीएपीएफ की 15 कंपनियों और जेकेपी की 10 कंपनियों सहित पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था मौजूद थी, जिसमें आरओपी और क्यूआरटी भी शामिल थे। रूट डोमिनेशन, लेटरल डिप्लॉयमेंट और एसएफ को हाई-रिज और अन्य तैनाती के लिए तैनात किया गया था।
वहीं, एक और ट्वीट में लिखा, ' यात्रा आयोजकों द्वारा एक किलोमीटर की यात्रा करने के बाद इसे बंद करने पर कोई निर्णय लेने से पहले जम्मू कश्मीर पुलिस से सलाह नहीं ली गई और बाकी यात्रा शांतिपूर्वक तरीके से जारी रही। सुरक्षा में जरा भी चूक नहीं हुई है। जम्मू कश्मीर पुलिस फुलप्रूफ सुरक्षा मुहैया कराएगी।'
Only authorised persons as identified by organisers & frisked crowd was allowed inside towards the route of Yatra. Organisers & managers of BJY did not intimate about large gathering from Banihal joining the Yatra, which thronged near the starting point. (1/3)
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) January 27, 2023
कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को सुरक्षा में चूक का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके स्वागत में आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस गायब रही।
राहुल गांधी ने खानबल, अनंतनाग में कहा, 'जब हमने जवाहर सुरंग पार की, तो मेरे स्वागत के लिए भारी भीड़ थी। लेकिन भीड़ को संभालने या नियंत्रित करने के लिए एक भी पुलिस वाला नहीं था। मेरे सुरक्षा गार्डों ने मुझे आगे नहीं जाने की सलाह दी। मेरे सुरक्षा गार्ड मुझे जो सलाह देते हैं, उसके खिलाफ जाना मेरे लिए बहुत मुश्किल है।'
उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके भविष्य के कार्यक्रमों के लिए सुरक्षा व्यवस्था विस्तृत होगी, जिसमें श्रीनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) कार्यालय में उनकी समापन रैली शामिल है, जहां उन्हें 30 जनवरी को तिरंगा फहराना है और एक मेगा रैली को संबोधित करना है।
इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जय राम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी को आज 16 किलोमीटर पैदल चलना था, लेकिन सुरक्षा में चूक के कारण वह चार किलोमीटर ही चल पाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन को आने वाले दिनों में विशेष रूप से श्रीनगर पहुंचने पर भारत जोड़ो यात्रा के लिए उचित सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस की गलत नीतियों के कारण एक राष्ट्र के रूप में भारत कमजोर हो रहा है और यह यात्रा लोगों को एक साथ लाने का एक प्रयास है। जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का चुनावी राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, 'हम कहते हैं कि दो तरीके हैं- एक भाजपा और आरएसएस का और दूसरा कांग्रेस का, जो कि गांधीवादी तरीका है।'