फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   best legislator was awarded in J&K assembly

जम्मू कश्मीर विधानसभा में सर्वश्रेष्ठ विधायक सम्मानित

Tue, 07 Jun 2016 01:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 07 Jun 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
best legislator was awarded in J&K assembly
- फोटो : Amar Ujala

विधानसभा में अवाम की आवाज को बेहतरीन तरीके से बुलंद करने के लिए सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार दिए गए। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा जम्मू कश्मीर में जिस तरह के हालात हैं, विधानसभा तक पहुंचना बेहद जोखिम भरा है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनकर विधायक अपनी जान का जोखिम उठाते हैं। 

विज्ञापन


अवाम की खातिर ऐसे जोखिम उठाने वाले कई विधायकों को तो अपनी जान भी गंवानी पड़ी। वह ऐसे विधायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करती हैं। उन्होंने हाल के वर्षों में विधानसभा के भीतर जन समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए विधायकों की तारीफ की। 
विज्ञापन


वार्षिक स्तर पर दिए जाने वाले सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार के लिए वर्ष 2012-13 में चौधरी जुल्फकार अली, वर्ष 2013-14 में अब्दुल हक खान और वर्ष 2014-15 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए जीएम सरूरी को सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार के तहत विधायकों को गोल्ड मेडल और एक लाख रुपये नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सराहना पत्र के लिए भी विधायकों के नाम घोषित किए गए। वर्ष 2012-13 के सराहना पत्र के लिए पूर्व विधायक जीए मीर, विधायक जावेद मुस्तफा, सांसद जुगल किशोर और डिप्टी स्पीकर नजीर अहमद गुरेजी को चुना गया। वर्ष 2013-14 के लिए पूर्व विधायक मोहम्मद शरीफ नियाज, पूर्व विधायक निजामुद्दीन भट, विधायक शेख अब्दुल रशीद और विधायक सुखनंदन चौधरी को चुना गया। 


वर्ष 2014-15 के लिए आगा सैयद रहुल्लाह मेहंदी, अशोक खजूरिया, रफीक अहमद मीर (पूर्व विधायक) और सैयद अहमद बशारत बुखारी को चुना गया। इस अवसर पर स्पीकर कवींद्र गुप्ता ने विधानसभा की बाधारहित कार्यवाही आयोजित करने के लिए स्टाफ सदस्यों की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed