फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Baramulla Man arrested for collecting donations for Jamaat- e Islami

बारामुला: जमात-ए-इस्लामी के लिए चंदा वसूल रहा व्यक्ति गिरफ्तार, नकदी बरामद

Tue, 26 Apr 2022 06:33 PM IST
gulshan गुलशन kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 26 Apr 2022 06:33 PM IST
सार

बारामुला में सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी के नाम पर चंदा उगाही कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके घर से जेके बैंक की दो पासबुक, तीन चेक बुक व जमात की बुकलेट बरामद की गई हैं।

विज्ञापन
Baramulla Man arrested for collecting donations for Jamaat- e Islami
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बारामुला शहर में सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी के नाम पर चंदा उगाही कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी शिनाख्त माइक्रोवेव कॉलोनी कनलीबाग निवासी मोहम्मद अमीन गनी के रूप में हुई है। उसके घर से सुरक्षाबलों ने जेके बैंक की दो पासबुक, तीन चेक बुक व जमात की बुकलेट बरामद की है।

विज्ञापन


एसएसपी बारामुला रईस मोहम्मद भट्ट ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति एक स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था। सुरक्षाबलों ने शक के आधार पर उसे रोका और तलाशी ली तो उसके पास से प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी की तीन रसीद बुक, एक मोबाइल फोन और 15900 रुपये की नकद राशि मिली। 
विज्ञापन


उसने पूछताछ में बताया कि यह रकम उसने जमात के लिए चंदे के रूप मे आम लोगों से जुटाई है। इसके बाद सुरक्षाबलों ने उसके कनलीबाग स्थित आवास पर भी तलाशी ली। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed