{"_id":"637f251a1040d33d8004ec7e","slug":"baramulla-dagger-family-school-first-annual-day-function-organized","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारामुला: डैगर परिवार स्कूल संवार रहा विशेष बच्चों का जीवन, वार्षिक दिवस पर छात्रों ने किया कमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारामुला: डैगर परिवार स्कूल संवार रहा विशेष बच्चों का जीवन, वार्षिक दिवस पर छात्रों ने किया कमाल
Thu, 24 Nov 2022 01:32 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 24 Nov 2022 01:32 PM IST
सार
डैगर परिवार स्कूल में आयोजित वार्षिक दिवस समारोह छात्रों ने समूह नृत्य, समूह गान, एकल नृत्य की प्रस्तुतियां पेश कर उपस्थित लोगों की खूब प्रशंसा बटोरी।
विज्ञापन
Baramulla
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारामुला में 'डैगर परिवार स्कूल' विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए बनाया गया है। इसमें विभिन्न चिकित्सा स्थितियों वाले 66 बच्चे हैं। स्कूल की तरफ से पहले वार्षिक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने समूह नृत्य, समूह गान, एकल नृत्य की प्रस्तुतियां पेश कर उपस्थित लोगों की खूब प्रशंसा बटोरी।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को उनकी कड़ी मेहनत एवं छात्रों और स्कूल के लिए दिए गए उनके समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेजर जनरल अजय चांदपुरिया, वीएसएम, जीओसी 19 इन्फैंट्री डिवीजन ने माता-पिता के साथ बातचीत की और स्थानीय आबादी के विकास के लिए भारतीय सेना के समर्थन के बारे में बताया। इस कार्यक्रम को बारामुला के विभिन्न प्रशासनिक कार्यालयों द्वारा समर्थित और प्रोत्साहित किया गया।
स्कूल में उपस्थित सभी बच्चों के माता-पिता ने इस आयोजन से खुश दिखे। इस मौके पर गेस्ट ऑफ हॉनर जान्हवी धारीवाल बालन और पुनीत बालन ने छोटे बच्चों को जीवन में नई ऊंचाईयां छूने के लिए प्रेरित किया। पुनीत बालन ने कहा कि पुणे के छह गणेश मंडल 2023 में कश्मीर में गणेश उत्सव मनाएंगे। पुणे के छह मंडल अगले साल कश्मीर के अलग-अलग जिलों में बप्पा की प्रतिकृतियां स्थापित करेंगे।
विज्ञापन
बालन ने कहा, 'ऐसे समय में जब जम्मू-कश्मीर का आर्थिक विकास धारा 370 के निरस्त होने के बाद अपने चरम पर है, हम यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं कि यहां के नागरिकों को भी इस 130 साल पुराने महाराष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत का अनुभव हो।'