फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   B-3 helicopter service begins in Ladakh, improving connectivity

Srinagar News: लद्दाख में बी-3 हेलिकॉप्टर सेवा शुरू, बेहतर होगा संपर्क

Sat, 13 Dec 2025 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर Updated Sat, 13 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
B-3 helicopter service begins in Ladakh, improving connectivity
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को बहुप्रतीक्षित बी-3 हेलिकॉप्टर सेवा का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य क्षेत्र में संपर्क को बेहतर बनाना, पर्यटन को बढ़ावा देना और आपातकालीन सहायता को मजबूत करना है।

सब्सिडी दरों पर शुरू की गई यह हेलिकॉप्टर सेवा दूरस्थ और ऊंचाई वाले इलाकों के निवासियों के लिए गेम-चेंजर साबित होगी। आवागमन में चुनौतियों का सामना कर रहे लोगों को राहत मिलेगी। नए हवाई मार्ग कारगिल, पदुम, लिंगशेद, दिबलिंग, न्येरक, दिस्कित और तुर्तुक तथा चांगथांग क्षेत्र को जोड़ेंगे। ये मार्ग यात्रा समय को काफी घटाएंगे और पहुंच को आसान बनाएंगे। मेडिकल इवैक्यूएशन सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं को महत्वपूर्ण समर्थन प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों और यात्रियों ने इस पहल का स्वागत किया है। उनका मानना है कि बेहतर हवाई संपर्क पर्यटन को बढ़ावा देगा। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। विशेषकर लंबी सर्दी के महीनों में विश्वसनीय परिवहन विकल्प होगा। बी-3 हेलिकॉप्टर सेवा की शुरुआत लद्दाख की क्षेत्रीय संपर्क व्यवस्था सुधारने और दूरस्थ हिमालयी क्षेत्रों में सतत विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed