{"_id":"632feb781b095f45962337fc","slug":"atm-machine-of-jk-bank-stolen-in-budgam-village-srinagar-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budgam: बडगाम में जेएंडके बैंक की ATM मशीन उड़ा ले गए चोर, नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budgam: बडगाम में जेएंडके बैंक की ATM मशीन उड़ा ले गए चोर, नकदी लूटी
Sun, 25 Sep 2022 11:41 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:41 AM IST
सार
बडगाम में चोरों ने जम्मू-कश्मीर बैंक की ऑटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम) चुरा ली और नकदी लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य कश्मीर के बडगाम के पंजान चडूरा इलाके में शनिवार-रविवार की रात अज्ञात लोगों ने जम्मू-कश्मीर बैंक की एक ऑटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम) चुरा ली और नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बडगाम के पंजान स्थित जेके बैंक के एटीएम में अज्ञात लोगों ने घुसकर एटीएम मशीन समेत नकदी पर लूट ली है। उन्होंने कहा कि यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है कि एटीएम में कितनी नकदी है। गांव से सटे गुंजबाग इलाके में मशीन टूटी हुई अवस्था में मिली है। लुटेरों की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जानें कब करेंगे गुलाम नबी आजाद नई पार्टी की घोषणा
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि एटीएम गार्ड का बयान दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज का भी विश्लेषण किया जा रहा है। पुलिस स्टेशन चडूरा में कानून की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें: हिजबुल से मिलकर जम्मू-कश्मीर को अलग मुल्क बनाना चाहता था पूर्व मंत्री बाबू सिंह, एसआईए का आरोप