फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   amarnath yatra 2025 Waiting for the devotees, the journey will be safe with better arrangements: Umar

Amarnath Yatra: 'बेहतर इंतजाम और कड़ी सुरक्षा के साथ यात्रा होगी शुरू', राजमार्ग पर तैनात K-9 दस्ते; सीएम उमर

Tue, 01 Jul 2025 12:52 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 01 Jul 2025 12:52 PM IST
सार

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अमरनाथ यात्रा के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं और सुरक्षा इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं, कश्मीर श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार है। 

विज्ञापन
amarnath yatra 2025 Waiting for the devotees, the journey will be safe with better arrangements: Umar
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को एसकेआईसीसी में कहा कि हमें और कश्मीरियों को बाबा बर्फानी के भक्तों का इंतजार है। यात्रियों के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं। हमारी दुआ है कि भक्तों की यात्रा सफल हो और वह सुरक्षित अपने घरों की ओर लौटें। 

विज्ञापन


उमर ने कहा, हमने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। एलजी ने दो बैठकों की अध्यक्षता की, एक राजनीतिक दलों के साथ और दूसरी नागरिक समाज के साथ। सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं की गई हैं, और हम तीर्थयात्रियों के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यात्रा 2 जुलाई को जम्मू से रवाना होगी, और उनका यहां स्वागत किया जाएगा हम दुआ करते हैं कि यात्रा सफल हो, तीर्थयात्री बड़ी संख्या में आएं, प्रार्थना करें और सुरक्षित वापस जाएं। यात्रा आधिकारिक तौर पर 3 जुलाई को बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से शुरू होगी।
विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा से पहले, सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मजबूत बहुस्तरीय सुरक्षा योजना शुरू की है। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग हजारों तीर्थयात्रियों के लिए महत्वपूर्ण मार्गों में से एक है। सीआरपीएफ ने निगरानी बढ़ा दी है, राजमार्ग पर अपने कर्मियों के साथ के-9 दस्ते तैनात किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed