फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Amarnath Yatra 2025 Since 2010, 51 lakh devotees have visited Baba Barfani

Amarnath Yatra 2025: 5 साल में 51 लाख भक्त बोले... जय बाबा बर्फानी, 2024 में पांच लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Mon, 14 Jul 2025 07:12 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 14 Jul 2025 07:12 PM IST
सार

पिछले 15 वर्षों में 51 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए, जिसमें 2024 में alone 5 लाख भक्त शामिल हुए। इस साल अमरनाथ यात्रा की अवधि सिर्फ 38 दिन है, लेकिन महज 11 दिन में ही 1.82 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
 

विज्ञापन

विस्तार

भूखे को भोजन और प्यासे को पानी देने वाले बाबा बर्फानी का दर्शन करने हर साल देश के विभिन्न राज्यों से लाखों लोग आते हैं। इसमें कोई असमिया होता है तो कोई मराठी तो कोई तमिल और कन्नड़ लेकिन जम्मू-कश्मीर में पवित्र गुफा पर पहुंचते ही सभी की एक ही पहचान होती है और वह है भोले के भक्त।

विज्ञापन


बाबा बर्फानी के इन भक्तों की संख्या भी प्राकृतिक आपदाओं और मानव जनित कारकों के चलते घटती-बढ़ती रहती है फिर भी ये बाबा का आशीर्वाद और उनके प्रति लोगों का अगाध विश्वास ही है कि पिछले 15 साल में पांच-दस नहीं बल्कि 51 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा का दर्शन कर निहाल हो चुके हैं।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं के पिछले 15 साल के आंकड़ों पर गौर करें तो 2010 में 4.55 लाख भक्त पवित्र गुफा पर पहुंचे थे। अगले ही साल यानी 2011 में यह संख्या बढ़कर 6.21 लाख और 2012 में 6.35 लाख तक पहुंच गई। इसके बाद प्राकृतिक और मानव जनित कारणों की वजह से संख्या में कुछ कमी आई। 2016 में आंकड़ा 2.21 लाख पर पहुंच गया। उसके बाद सुरक्षा और सुविधाएं बढ़ीं तो फिर से यह तीर्थयात्रा आबाद हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

2022 में 3.04 लाख और 2023 में देश-विदेश से 4.50 लाख श्रद्धालु श्री अमरनाथ की तीर्थयात्रा पर पहुंचे। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड और प्रदेश सरकार समेत व्यवस्था से जुड़े लोगों की खुशी दोगुनी तब हो गई जब पिछले साल 2024 में वर्ष 2012 के बाद रिकार्ड पांच लाख भक्त भूखे को अन्न और प्यासे को पानी, जय बाबा बर्फानी का जयकारा लगाते हुए पवित्र अमरनाथ गुफा पहुंचे।

इस साल भी जिस तरह से श्रद्धालु आ रहे हैं उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि भक्त पिछले साल का रिकार्ड तोड़ देंगे। तीर्थयात्रा इस बार 38 दिनों की है और महज 11 दिन में ही 1.82 लाख से अधिक भक्त बाबा के दर पर शीश नवा चुके हैं।

पांच साल में इस बार सबसे कम दिन होेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन
2021 से 2025 के बीच पांच साल के दरम्यान इस बार बाबा बर्फानी के दर्शन करने की समयावधि सबसे कम है। 2020 कोरोना महामारी के चलते तीर्थयात्रा स्थगित रही। 2021 में कोविड प्रोटोकाल के बीच 28 जून से 22 अगस्त तक 56 दिन के लिए यात्रा शुरू हुई लेकिन कोरोना के चलते बीच में ही स्थगित करनी पड़ी।

इसके बाद 2022 में 30 जून से 11 अगस्त तक 43 दिनों के लिए, 2023 में एक जुलाई से एक अगस्त तक 62 दिन, 2024 में 29 जून से 19 अगस्त तक 52 दिन के लिए यात्रा अवधि निर्धारित रही। इस बार तीन जुलाई से नौ अगस्त के बीच 38 दिनों तक भक्त पवित्र गुफा के दर्शन कर सकेंगे।

वर्ष तीर्थ यात्री
2010 4.55 लाख
2011 6.21 लाख
2012 6.35 लाख
2013  3.54 लाख
2014 3.72 लाख
2015 3.52 लाख
2016 2.21 लाख
2017 2.60 लाख
2018 3.43 लाख
2019 3.04 लाख
2020-21 कोरोना महामारी के चलते स्थगित
2022 3.04 लाख
2023  4.50 लाख
2024 5.0 लाख

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed