{"_id":"686e0afcc45df1411e07b850","slug":"amarnath-yatra-2025-do-darshan-and-aarti-of-baba-barfani-from-home-using-the-shri-amarnath-ji-yatra-app-2025-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: नो टेंशन, अब कहीं से भी करें अमरनाथ यात्रा एप से लाइव दर्शन, 54 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया डाउनलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: नो टेंशन, अब कहीं से भी करें अमरनाथ यात्रा एप से लाइव दर्शन, 54 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया डाउनलोड
Wed, 09 Jul 2025 11:54 AM IST
निकिता गुप्ता
एचपी चौहान अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
एचपी चौहान अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:54 AM IST
सार
अब श्रद्धालु श्री अमरनाथ यात्रा मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे बाबा बर्फानी के लाइव दर्शन और आरती में शामिल हो सकते हैं। इस एप को अब तक 54 लाख से अधिक लोग डाउनलोड कर चुके हैं, जिसमें यात्रा संबंधी सभी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
श्री अमरनाथ जी यात्रा'' एप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किन्हीं कारण अगर आप बाबा बर्फानी के दर्शन करने श्री अमरनाथ जी नहीं जा पा रहे हैं तो नो टेंशन। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड द्वारा बनाए गए मोबाइल एप ''श्री अमरनाथ जी यात्रा'' के जरिए आप देश-विदेश में कहीं से भी पवित्र अमरनाथ गुफा में विराजमान स्वयंभू बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन
साथ ही सुबह-शाम होने वाली बाबा की विशेष आरती में भी ऑनलाइन शामिल हो सकते हैं। यह सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है। रोजाना सुबह 5:30 से 6:00 बजे और शाम 4:00 से 4:30 बजे तक लाइव आरती का प्रसारण किया जा रहा है जो 9 अगस्त तक जारी रहेगा। मंगलवार (8 जुलाई) को सुबह की आरती में करीब 37,000 श्रद्धालु ऑनलाइन जुड़े थे।
विज्ञापन
इस एप के जरिए श्रद्धालु न सिर्फ दर्शन-आरती कर सकते हैं, बल्कि पूरी यात्रा से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। ''मैप एंड रूट'' से यात्रा मार्ग, ''वेदर अपडेट'' से मौसम की जानकारी, और ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
इसके अलावा यात्रा दिशा-निर्देश, स्वास्थ्य सलाह, ऑनलाइन दान, हवन-पूजन में शामिल होने तथा प्रसाद बुक करने की सुविधा भी एप में दी गई है। किसी भी समस्या के लिए 24 घंटे सक्रिय हेल्पलाइन नंबर 14464 (पंजीकरण), जम्मू के लिए 18001807198 और कश्मीर के लिए 18001807199 पर संपर्क किया जा सकता है।
श्राइन बोर्ड के अनुसार, मंगलवार शाम तक इस एप को 54,17,646 लोग डाउनलोड कर चुके हैं। यह आंकड़ा ऐप की बढ़ती लोकप्रियता और श्रद्धालुओं की डिजिटल सुविधा में रुचि को दर्शाता है। इस तकनीकी पहल से दुनिया के किसी भी कोने में बैठा श्रद्धालु बाबा बर्फानी की आराधना से जुड़ सकता है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन