फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Amarnath, Mata Vaishno Devi, and Shiv Khori pilgrimages suspended for the second consecutive day.

श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर: बारिश और भूस्खलन का खतरा बढ़ा, अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा फिर हुई स्थगित

Mon, 20 Jul 2026 12:12 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 20 Jul 2026 12:12 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और खराब मौसम के चलते अमरनाथ, माता वैष्णो देवी और शिव खोड़ी की यात्राएं लगातार दूसरे दिन भी स्थगित रहीं।

विज्ञापन
Amarnath, Mata Vaishno Devi, and Shiv Khori pilgrimages suspended for the second consecutive day.
माता वैष्णो देवी और शिव खोड़ी यात्रा स्थगित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के चलते अमरनाथ, माता वैष्णो देवी और शिव खोड़ी की यात्राएं सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी स्थगित रहीं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यात्राओं पर अस्थायी रोक जारी रखने का फैसला किया है।

विज्ञापन

मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद अमरनाथ यात्रा को अगले आदेश तक स्थगित रखा गया है। इसके चलते जम्मू, उधमपुर और रामबन से श्रीनगर की ओर किसी भी श्रद्धालु वाहन को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। जम्मू, कठुआ, सांबा, उधमपुर, रामबन और बनिहाल के बेस कैंपों व आवास केंद्रों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु रुके हुए हैं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और यात्रियों से मौसम सामान्य होने तक वहीं ठहरने की अपील की गई है।

माता वैष्णो देवी यात्रा भी दूसरे दिन बंद रही। कटड़ा बेस कैंप पर पुलिस लाउडस्पीकर के माध्यम से श्रद्धालुओं को यात्रा स्थगित होने की जानकारी दे रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम में सुधार होने और मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित होने के बाद ही श्रद्धालुओं को भवन की ओर जाने की अनुमति दी जाएगी।

रियासी जिले के ही शिव खोड़ी धाम की यात्रा भी खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण स्थगित है। श्री शिव खोड़ी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अगली सूचना तक अपनी यात्रा टालने की अपील की है। बोर्ड का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और मौसम अनुकूल होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा।

इस बीच, रविवार से हो रही लगातार बारिश के कारण जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। कई स्थानों पर बादल फटने, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की घटनाएं सामने आई हैं। पुंछ जिले के सुरनकोट क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की चपेट में आने से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हालात की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक की और सभी जिलों को 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय रखने, राहत कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभावित लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

मौसम विभाग ने 19 से 24 जुलाई के बीच जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और यात्रा संबंधी आधिकारिक अपडेट जरूर देखने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed