{"_id":"143-50990","slug":"Sri-nagar-50990-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरे रामा-हरे कृष्णा के जयघोष से गूंजा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरे रामा-हरे कृष्णा के जयघोष से गूंजा शहर
Sri nagar
Updated Mon, 18 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। राजोरी व आसपास के क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर विशाल झांकियां निकाली गईं। इस अवसर पर हरे रामा-हरे कृष्णा के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। सनातन धर्म सभा की ओर से आयोजित झांकी कार्यक्रम में बढ़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भाग लिया। शहर के एसडी सभा मंदिर से शुरू हो कर विशाल झांकी शहर के मुख्य बाजार से होते हुए पुराने वार्ड नं दस में पहुंची। वहां से हरे कृष्णा के जयघोष के साथ झांकी बस अड्डे पहुंची। बस अड्डे पर झांकी में उपस्थित सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं एसडी सभा मंदिर में भक्तों को श्रीकृष्ण लीला के बारे में बताते हुए पंडित दामोदर ने कहा कि हमारे देश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अतिविशिष्ट रूप से मनाया जाता है। देश के प्रत्येक अंचल में इसकी पूर्ण प्रतिष्ठा है। श्री कृष्ण का अवतार विभिन्न परिस्थितियों में हुआ था। भगवान श्री कृष्ण की लीला अनंत है। जन्म लेते हुए चर्तुभुज रूप में प्रकट होकर फिर छोटा बालक बन जाना। कारागार के पहरेदारों का सो जाना तथा पिता वासुदेव की हथकड़ी, बेड़ी व दरवाजे का स्वत: खुल जाना। यमुना नदी में बाढ़ आ जाने पर भी रात में ही श्री कृष्ण का गोकुल पहुंच जाना, यह सब बातें आसान नहीं थीं। उधर, जवाहरनगर क्षेत्र में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विशाल झांकी निकाली गई। शिव मंदिर से निकाली गई झांकी में काफी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर छोटे बालक-बालिकाओं ने श्री कृष्ण व राधा का रूप धारण कर सबका मन मोह लिया। वहीं जिले के बुद्धल, कोटरंका, कालाकोट, धर्मसाल मोगला, बथूनी, कल्लर आदि क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन