{"_id":"143-37003","slug":"Sri-nagar-37003-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"छड़ी स्थापना कार्यक्रम धूमधाम से हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छड़ी स्थापना कार्यक्रम धूमधाम से हुआ
Sri nagar
Updated Sat, 10 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। 21 अगस्त को समाप्त होने वाली अमरनाथ यात्रा के सिलसिले में शुक्रवार को छड़ी स्थापना का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। बडशाह चौक स्थित दशनामी अखाडे़ के महंत दिपेंद्र गिरी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में काफी संख्या में साधु और श्रद्धालु शामिल हुए। धार्मिक रीति रिवाज के साथ छड़ी स्थापित का कार्यक्रम हुआ। इससे पूर्व मंगलवार को पवित्र छड़ी को पूजा अर्चना के लिए श्रीनगर के प्राचीन शंकराचार्य मंदिर ले जाया गया था। सोमवार सुबह पुजा के लिए इसको शारिका देवी मंदिर भेजा गया। 16 अगस्त को पवित्र छड़ी मुबारक यात्रा अमरनाथ गुफा के लिए शुरू होनी है। इसकी तैयारी इस वक्त जोरों पर हैं। 21 अगस्त रक्षाबंधन वाले दिन छड़ी को पवित्र अमरनाथ गुफा में ले जाया जाएगा। छड़ी को गुफा में रखा जाएगा। कई घंटों की पूजा के बाद शाम को इसको वापस दशनामी अखाडे़ के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन