{"_id":"143-37002","slug":"Sri-nagar-37002-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद-उल-फितर अकीदत के साथ मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद-उल-फितर अकीदत के साथ मनाया
Sri nagar
Updated Sat, 10 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर संभाग में भी शुक्रवार को ईद-उल-फितर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हजारों लोगों ने मस्जिदों तथा दरगाहों में नमाज अता की और एक-दूसरे से गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी। हजरत बल दरगाह तथा ईदगाह मैदान के अलावा शहर की सभी मस्जिदों और दरगाहों में लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी। हजरतबल दरगाह में सुबह करीब दस बजे नमाज अता की गई। सरकारी सूचना के अनुसार 70000 के करीब लोग ईद की नमाज के लिए दरगाह पहुंचे। श्रीनगर के ईदगाह मैदान में भी हजारों लोगों ने नमाज अता की। श्रीनगर के अलावा बडगाम, बारामूला, कुपवाड़ा तथा बांडीपोरा जिलों में भी ईद हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। इन जिलों की अधिकतर मस्जिदों में लोगों की भीड़ रही। दक्षिण कश्मीर में भी धूमधाम से ईद मनाई गई। अनंतनाग, पुलवामा, शौपियां तथा कुलगाम जिले में भी ईद शांतिपूर्वक मनाई गई। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन