{"_id":"143-34933","slug":"Sri-nagar-34933-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनकारियों को बल प्रयोग कर खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनकारियों को बल प्रयोग कर खदेड़ा
Sri nagar
Updated Sun, 23 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। अपनी मांगों के समर्थन में जुलूस निकाल रहे इंप्लायज ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्यों को आज पुलिस के हल्के लाठीचार्ज तथा पानी की बौछारों को सहन करना पड़ा। दरअसल यह लोग आज सुबह अपनी मांगों को मनवाने के लिए श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर पार्क में एकत्रित हुए थे। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने जब राजभवन की ओर प्रस्थान किया तो पुलिस ने उनको टीआरसी के करीब रोक कर वापस चले जाने के लिए कहा लेकिन उन्होंने नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ने का प्रयास जारी रखा। जिसके बाद पुलिस ने उनपर हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया और पानी की बौछारें फेंकी। पुलिस ने कुछ कर्मचारियों को गिरफ्तार भी किया लेकिन बाद में उनको रिहा कर दिया। कर्मचारी रिटायरमेंट की उम्र 58 से 60 करने और अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने के अलावा कई दूसरी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे। यूनियन नेता मांगे न माने जाने तक आंदोलन जारी रखेंगे।
रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन
रखने का फैसला किया है।