फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   तेंदुए को पीट कर मार डाला

तेंदुए को पीट कर मार डाला

Sat, 09 Mar 2013 05:32 AM IST
Sri nagar
Sri nagar Updated Sat, 09 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। बड़गाम जिले के नफर पूरा क्षेत्र में एक तेंदुए ने आठ लोगों को घायल कर दिया। बाद में वाइल्ड लाइफ विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में उसे लोगों ने लाठी-डंडों से पीट कर मार डाला गया।खाग वनों से अचानक एक तेंदुआ रिहायशी क्षेत्र की ओर निकल आया। उसने सड़क पर जा रहे चार लोगों को घायल कर दिया। यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। लोग तेंदुए का पीछा करने लगे। वह क्षेत्र में बने एक मकान में छिप गया। इस बीच पुलिस आर वाइल्ड लाइफ विभाग के कर्मचारियों ने मकान को घेर लिया। शोर मचाने लगे। लिहाजा तेंदुआ एक कमरे से दूसरे कमरे में छलांग मारने लगा। लोगों ने उसे लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उसने चार और लोगों को घायल कर दिया। वाइल्ड लाइफ विभाग के कर्मचारी तमाम प्रयास के बाद भी उसे बेहोश करने में नाकाम रहे। लोगों ने तेंदुआ को लाठी-डंडों से पीट कर मौत के घाट उतार दिया। वाइल्ड लाइफ विभाग के कर्मचारी मरे हुए तेंदुए को अपने साथ ले गए। इधर अनंतनाग के बड़गांव के फौजीपुरा के एक मकान में तेंदुआ घुस गया। इसे वाइल्ड लाइफ के कर्मचारी पकड़ने मंे नाकाम रहे। तेंदुए ने घर के पांच लोगों को घायल कर दिया। बाद में सेना की मदद से तेंदुए को बेहोश करके कब्जे में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed